Aamir Khan-Junaid Khan: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर आमिर खान कुछ समय से अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर खान की इस फिल्म को लोगों के लिए यूट्यूब पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान के यूट्यूब चैनल पर ‘बाप-बेटे की नई स्कीम’ नाम से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में जुनैद खान ने बताया है कि उन्होंने 100 करोड़ के ऑफर को ठुकरा दिया। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
‘बाप-बेटे की नई स्कीम’
दरअसल, आमिर खान के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए इसके टाइटल में लिखा गया है कि ‘बाप-बेटे की नई स्कीम’, ‘सितारे जमीन पर ऑन यूट्यूब’। वहीं, अगर इस वीडियो की बात करें तो वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर खान नजर आ रहे हैं और उनके साथ दो और भी लोग हैं। आमिर खान इन दोनों से बात करते हैं और इसके बाद वो अपने बेटे जुनैद खान के पास जाते हैं।
आमिर और जुनैद की बातचीत
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जुनैद खान अकेले में कुछ बड़बड़ा रहे हैं। आमिर खान आते हैं और अपने बेटे से पूछते हैं कि ये क्या हो रहा है। जुनैद खान बिना देखें ही बोल देते हैं कि आउट। वीडियो में इसके बाद आमिर खान कहते हैं कि मैं तेरा बाप हूं और जुनैद आमिर को देखकर कहते हैं कि पिताजी आइए, आइए… आपका ही इंतजार कर रहा था।
क्या बोले जुनैद खान?
इसके आगे जुनैद कहते हैं कि पिताजी आप महान हैं, ग्रेट हैं, आप एक मिसाल हैं, आपके जैसा बाप दुनिया में कहीं नहीं है। आप पूज्य हैं, आप धन्य हैं और ये सब सुनकर आमिर खान बेहद खुश होते हैं। इसके बाद जुनैद कहते हैं कि पिताजी जब भी मैं खुश होता हूं, तो आप दुखी क्यों हो जाते हैं? इस पर आमिर खान कहते हैं कि क्योंकि जब-जब तू खुश हुआ है, तब-तब मैं बर्बाद हुआ हूं।
100 करोड़ का ऑफर रिजेक्ट
इसके बाद आमिर अपनी बातें रखते हैं और फिर जुनैद कहते हैं कि पिताजी आप पुरानी बातें छोडिए। इसके बाद जुनैद कहते हैं कि आप घर बैठे सुपरहिट फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ देख रहे हैं। आमिर कहते हैं कि कैसे? तो जुनैद खान ने जवाब दिया कि आपको सुनकर खुशी होगी पिताजी की मैंने 100 करोड़ का ऑफर रिजेक्ट कर दिया है। जुनैद के इस जवाब पर आमिर खान चौंक जाते हैं।
आमिर खान ने क्या कहा?
फिर जुनैद कहते हैं कि मैंने आपकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को 100 रुपये में यूट्यूब पर डाल दिया है। आमिर कहते हैं कि क्या? सिर्फ 100 रुपये में? निकम्मे, नामाकूल, नेपो किड… ये क्या किया तूने? इसके बाद वीडियो में जुनैद का वाइसओवर सुनाई देता है।
यह भी पढ़ें- Gill Manuke कौन हैं? जो जिम कहासुनी मामले में हुए अरेस्ट
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
16 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
16 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
18 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines