'मैं शादी कर चुका…', गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर बोले आमिर खान, बताई अपने दिल की बात

Aamir Khan on Girlfriend: आमिर खान फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छा गए. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर बयान दिया, जिसमें उन्होंने अपनी दिल की बात बयां की है. आइए जानते हैं.

Aamir Khan on Girlfriend

Aamir Khan on Girlfriend

Aamir Khan with Gauri Spratt: बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान फिर से अपनी निजी जिंदगी को लेकर फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को लेकर अपने दिल के जज्बात जाहिर किए हैं. आमिर ने कहा कि ‘दिल से तो वो गौरी से पहले ही शादी कर चुके हैं.’

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में दोनों

इस समय आमिर और उनकी गर्लफ्रेंड गौरी दोनों मुंबई के सुंदर अपार्टमेंट में साथ रह रहे हैं. दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ हैं. 2025 में आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी को पब्लिक के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था.

दिल से शादी करने की बात कही

आमिर खान एक इंटरव्यू के दौरान गौरी के साथ दिल से शादी कर लेने की बात कहते हैं. यह सुनकर आमिर के फैंस हैरान रह गए. आमिर ने यह भी बताया कि क्या वे इसे कानूनी रूप से करेंगे या नहीं, यह आगे तय होगा. उनका कहना है कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है और दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं.

विज्ञापन

आमिर की पहले की शादियां

आमिर खान गौरी से पहले 2 बार शादी कर चुके हैं. पहली पत्नी रीना दत्त से उनके 2 बच्चे हैं. दूसरी पत्नी किरण राव से उनका एक बेटा है. किरण से अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में गौरी आई, जिसके बाद ये कपल एक दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ