हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या Aamir Khan ने कर ली सगाई? गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए बनवाईं रेयर जेमस्टोन रिंग्स, जानें क्या है पूरा मामला

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के लिए दो बेहद किमती और रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनाई है, जिसके बाद से यह अफवाह उड़ने लगी कि क्या मिस्टर प्रफेक्निस्ट ने गर्लफ्रंड संग सगाई कर ली है. चलिए जानते हैं इसकी पूरी सच्चाई के बारे में.

विज्ञापन
आमिर खान ने कर ली सगाई?

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अक्सर नजर आते हैं. ऐसा लग रहा है वह तीसरी शादी करने की तैयारी में है. इतना ही नई खबर यह भी सामने आ रही है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के संग सगाई कर ली है. क्योंकि दोनों की उंगलियों में डायमंड रिंग चमकती हुई दिखाई दे रही है, जिसके बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई है कि आमिर खान ने सगाई कर ली है. दरअसल एक इवेंट में आमिर खान और गौरी साथ में नजर आए इसके बाद से ही यह क्यास लगाए जा रहे हैं कि दोनों की रिंग सेरेमनी हो गई है.

लेकिन इन अफवाह में कोई भी सच्चाई नहीं है. आमिर खान ने सगाई नहीं की और ना ही वो शादी करने का कोई इरादा बना रहे हैं. क्योंकि एक्टर ने पहले ही कहा है कि वह गौरी से अपने दिल और दिमाग से शादी कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Netflix पर छाई 3 ऑस्कर जीत चुकी ये Horror फिल्म, 2 घंटे 32 मिनट में दहला देगी दिल

विज्ञापन

आमिर खान ने बनवाई रेयर जेमस्टोन रिंग्स

आपको बता दे की हाल ही में आमिर खान ने दो बेहद कीमती रेयर जेमस्टोन रिंग्स बनवाई है. दरअसल, इस रिंग को बनाने के लिए दुनिया के सबसे चुनिंदा और कीमती पत्थरों का इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं इस रिंग को बनाने में कारीगरों को भी कई घंटे की मेहनत करनी पड़ती है. यह दोनों रिंग लग्जरी ज्वैलरी ब्रांड क्वीन ने बनाई है, जिसे अभी तक ऑफिशियल लॉन्च नहीं किया गया है. लेकिन बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान पहले ही ब्रांड के कस्टमर बन चुके हैं.हाल ही में गौरी को एक खूबसूरत हल्के नीले रंग की रिंग पहने हुए देखा गया था जो इन दो रिंग्स में से एक है.

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 41 मिनट की इस Spy Thriller फिल्म के हर सीन में मिलेगा बड़ा ट्विस्ट, IMDb रेटिंग ने जीता दिल

विज्ञापन

आमिर खान ने गौरी को दिया तोहफा

हाल ही में जब आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट को स्पॉट किया गया तो उन्हें हल्के नीले रंग की रिंग पहने हुए देखा गया. इस रिंग के डिजाइन और रंग तुरंत लोगों को का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में यह पता चला कि गौरी को ये रिंग आमिर खान ने दी है. लेकिन यह सगाई नहीं है बल्कि आमिर खान की ओर से गौरी को दिया हुआ एक बेहद कीमती तोहफा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola