इशिका जैन, नई दिल्ली
Ira Khan Modern Bride Look: आमिर खान (Aamir Khan) की लाड़ली आयरा खान (Ira Khan) बीते दिन शादी के बंधन में बंधी हैं। जब भी किसी सेलिब्रिटी की शादी होती है तो फैंस को ब्राइड के लुक का बेसब्री से इंजतार रहता है। दुल्हन के आउटफिट और उसके लुक्स को बाद में फिर सोशल मीडिया पर अक्सर कम्पयेर किया जाता है। जिसके बाद फैसला होता है कि ब्राइड बाकियों से बेहतर लुक ले पाई या उनका ब्राइडल लुक फ्लॉप हो गया। ऐसे में अब आयरा खान का दुल्हन अवतार चर्चा में है। उनका आउटफिट इतना हटके है कि उसे किसी पुराने सेलिब्रिटी ब्राइडल लुक से कम्पेयर ही नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें: हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंची Urfi, एक्ट्रेस ने फोटो इंस्टाग्राम से क्यों की डिलीट?
आयरा खान का वेडिंग लुक
सबसे पहले तो हम आपको बताना चाहेंगे कि इस तरह की तुलना करना कि कौन बेहतर दिख रहा है बेहद गलत है। हर लड़की अपने स्पेशल डे को लेकर हजारों सपने देखती है। उसके कपड़ों से लेकर मेकअप और गहने तक एक-एक चीज वो चुन-चुनकर आपने लिए तैयार करती है। ऐसे में जब कोई उन्हें फोटो देख किसी से कम बताता है तो दिल टूटना भी लाजमी है। वहीं, बात अगर आयरा खान की करें तो उन्होंने अब पूरी दुनिया के सामने एक मिसाल पेश कर दी है। न सिर्फ सभी फंक्शन में बल्कि अपनी शादी में भी उन्होंने बेहद सिंपल लुक कैरी किया है।
कोल्हापुरी चप्पल में की शादी
साड़ी और लहंगे के ट्रेंड को इग्नोर कर उन्होंने अपनी पर्सनालिटी से मेल खाता एक आउटफिट चुना। ये शायद पहली बार होगा जब किसी स्टार किड की शादी में इतना बेसिक आउटफिट और मिनिमल मेकअप देखने को मिला। उन्होंने अपनी शादी में डीप V नैक वेलवेट ब्लू ब्लाउज को लाइट पिंक कलर की धोती के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने मैचिंग पिंक और ब्लू कलर का दुप्पटा अपनी ड्रेस के साथ स्टाइल किया। हैवी नेकलेस, झुमके और मांग टीके के साथ उन्होंने एक हाथ में घड़ी पहनकर इसे और भी फैंसी बना दिया। साथ ही कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए आयरा खान ने बड़ी हील्स से छुटकारा पाते हुए कोल्हापुरी चप्पल पहन ली।
मरजीना से इंस्पायर्ड दिखा लुक
हम दावा कर सकते हैं कि आपने इससे पहले ऐसा ब्राइडल अवतार कहीं नहीं देखा होगा। उनका यूं ब्राइडल आउटफिट में मॉडर्न टच देख हमें अलीबाबा की मरजीना की याद आ गई। ऐसा लग रहा है जैसे आयरा का लुक मरजीना से ही इंस्पायर्ड है। उनका फिक्शनल अवतार शायद आमिर खान की बेटी को काफी पसंद होगा। इसलिए तो उन्होंने अपनी शादी पर ये गेटअप लिया है। लेकिन सबसे अच्छी चीज ये है कि वो इस दौरान काफी कंफर्टेबल नजर आईं। न नथ संभालना न भारी लहंगे का झंझट। ऐसे में अगर आप भी अपनी शादी को खुलकर एन्जॉय करना चाहते हैं तो इस तरह का आउटफिट अपना सकते हैं।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
5 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
5 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
8 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
9 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
9 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
10 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines