Ira Khan Cryptic Post: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) यूं तो पापा की तरह एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनीं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी भी कम नहीं है। आइरा खान हाल ही में लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से शादी कर लाइमलाइट में आई थीं। वहीं, अब उनका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है। आइरा खान ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आमिर खान की बेटी डरी हुई नजर आ रही हैं। उनकी बातें पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे वो किसी वजह से काफी घबराई हुई हैं। ऐसे में फैंस भी आइरा खान को लेकर चिंतित हो गए हैं।
आमिर खान की बेटी को क्या हुआ?
तो चलिए पता लगाते हैं आखिर आइरा खान को हुआ क्या और अब उन्होंने अपने इस पोस्ट में क्या लिखा है जो इसकी इतनी चर्चा हो रही है। उन्हें किस चीज से डर सता रहा है। अभी कुछ देर पहले ही आइरा खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक लम्बा चौड़ा नोट लिखा है। इस पर फैंस और सेलेब के साथ आइरा खान के पति नुपुर शिखरे ने भी रिएक्ट किया है। आइरा ने 5 स्लाइड्स शेयर की हैं। पहली पर लिखा है- ‘मुझे डर लगता है। मुझे अकेले रहने से डर लगता है। मुझे हेल्पलेस होने से डर लगता है और हेल्पलेस महसूस करने का भी।’
किस चीज से डर रहीं आमिर खान की बेटी?
आइरा खान ने कहा, ‘मुझे दुनिया की सभी बुरी चीजों से डर लगता है। मुझे खोने से डर लगता है। हर्ट होने से डर लगता है। चुप होने से डर लगता है। हमेशा नहीं। हर रोज नहीं। आप मुझे हंसते, काम करते और जीते हुए देखेंगे। लेकिन जब मुझे डर लगता है.. तो यह मुझे अशक्त बना देता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘डर अक्सर उस चीज से भी बुरा लगता है। जो ठोस हैं वो इस पर काबू पा सकते हैं। डर अनंत है और हमारी कल्पनाओं जितना ही ताकतवर है। मैं भूल जाती हूं कि मुझे बहुत सारे ऐसे लोग प्यार करते हैं जो मेरे खो जाने पर भी मुझे ढूंढ लेंगे। मुझे चोट लगने पर मेरा ध्यान रखेंगे। मैं भूल गया कि मैं खुद सक्षम हूं।’
यह भी पढ़ें: दोस्त के निधन से दुख में डूबी ये मशहूर एक्ट्रेस, खुद को संभाल पाना हुआ मुश्किल
पोस्ट पर पति ने ऐसे किया रिएक्ट
आमिर खान ने बेटी ने आखिर में लिखा, ‘इसके बारे में ज्यादा कुछ करने के लिए नहीं है। डर का ऐसा असर होता है। जो चीज इसमें मेरी मदद करती है वो है (एक गाना, फिल्म, कुछ भी) जो या तो मुझे शारीरिक रूप से सुरक्षित महसूस करवाता है या मुझे उन चीजों के बारे में याद दिलाता है जो मैं भूल चुकी हूं, इससे मुझे उम्मीद मिलती है और डर को दूर करने के लिए धैर्य भी। मैं ये दोनों करती हूं।’ अब उनके इस पोस्ट पर नुपुर का कमेंट आया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं यहां हूं न। Muaaaaahhhhhh’ अब ये रिएक्शन वायरल हो रहा है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
4 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
5 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
7 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
8 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
9 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
10 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines