Ira Khan Nupur Shikhare First Selfie After Marriage: आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आइरा खान (Ira Khan) अब शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बेहद हटके अंदाज में आइरा खान और उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) ने शादी रचाई है। सादगी के साथ इस कपल ने निकाह किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो अभी तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। दूल्हे राजा अपनी शादी में बनियान और शॉर्ट्स पहनकर पहुंचे थे। ऐसा दूल्हा शायद आज तक आपने नहीं देखा होगा। सेलिब्रिटी दामाद का ये स्टाइल अब चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: पहले बच्चा फिर शादी, Dia Mirza और Alia Bhatt के ट्रेंड पर चलीं Amala Paul!
शादी के बाद आइरा और नुपुर की पहली फोटो
इसी बीच अब शादी के बाद इस कपल की पहली तस्वीर सामने आ गई है। जिसका सभी लोगों को इंतजार था अब वो पल आ ही गया। खुद आइरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति के साथ अपनी शादी के बाद पहली सेल्फी शेयर की है। इस फोटो में वो अपने पति नूपुर के के साथ बेड पर बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। वैसे तो अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी शादी के बाद पहली बार ट्रेडिशनल अवतार में नजर आते हैं। लेकिन ये तो आमिर खान की बेटी और दामाद हैं, इनसे तो नार्मल चीजों की उम्मीद ही नहीं की जा सकती।
Image Credit: Instagram
सिंपल लुक में दिखा कपल
ऐसे में यहां भी इन्होंने ये स्टीरियोटाइप तोड़ते हुए अपनी पहली सेल्फी में अपना सिंपल लुक फ्लॉन्ट किया है। आइरा खान जहां इस फोटो में बाथरोब में नजर आ रही हैं। तो वहीं, उनके पति भी इस दौरान सिंपल ब्लैक बनियान पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि इस सेल्फी में भी आइरा खान ने ब्राइड टू बी का हैड बैंड लगाया हुआ है। हालांकि, उन्होंने इस पर टू बी को हटाने की कोशिश की है। अब उनके इस ब्राइड टू बी के हैड बैंड पर लोगों की नज़रें अटक गई हैं।
बैंड ने खींचा ध्यान
इससे पहले अपनी शादी के दिन भी आइरा खान इस बैंड को लगाकर पार्लर जाते हुए स्पॉट हुई थीं। लगता है उनका इस बैंड से ओबसेशन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। दूसरी ओर इस कपल की केमिस्ट्री फोटो में साफ नजर आ रही है। साथ ही ये दोनों काफी कम्फर्टेबल दिखाई दे रहे हैं। इनके फेस पर एक फ्रेशनेस है और आइरा खान बिना मेकअप के भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। आमिर खान की बेटी की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines