Aamir Khan Daughter Ira Khan Nupur Shikhare Wedding Anti Muslim Pakistan Media: आमिर खान की बेटी आयरा खान ने नुपुर शिखरे ने 3 जनवरी को कोर्ट मैरिज कर ली थी। इसके बाद उदयपुर में शादी के कार्यक्रम हुए। कोर्ट मैरिज के दौरान नुपुर का लुक वायरल हो गया था। वह बनियान और हाफ पैंट पहने नजर आए थे। जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई थी, लेकिन अब इस वेडिंग को पाकिस्तानी मीडिया ने ‘एंटी मुस्लिम’ करार दिया है।
‘दूल्हे ने शादी को कोई अहमियत ही नहीं दी’
पैगाम टीवी पर एक मुस्लिम स्कॉलर के साथ एंकर ने इस शादी पर चर्चा की। जब एंकर ने मुस्लिम स्कॉलर से पूछा कि इस्लाम इस शादी के बारे में क्या कहता है, तो स्कॉलर ने कहा कि यह अफसोसजनक खबर है। लड़के ने दूल्हे वाला लिबास नहीं पहना हुआ था। बनियान, शॉर्ट्स और जॉगिंग करते हुए आकर शादी करना गलत है। ये तो ऐसे है, जैसे आप अपनी शादी को कोई अहमियत ही नहीं दे रहे हैं।
शरीयत ने इसकी इजाजत नहीं दी
मुस्लिम स्कॉलर ने आगे कहा कि इससे इस्लाम की हालत का पहलू भी निकालने की कोशिश की जा रही है। कैसे एक हिंदू ने इस तरह से अपनी शादी में शिरकत की। सबसे बड़ी बात तो हिंदू लड़के से मुस्लिम लड़की की शादी होना है। शरीयत ने इसकी इजाजत नहीं दी है।
बुनियाद ही गलत
स्कॉलर ने आगे कहा कि शरीयत के मुताबिक, मुस्लिम मर्द को यहूदी या ईसाई की ऐसी महिलाओं से शादी की इजाजत दी गई है जिनका चरित्र अच्छा है। मुसलमान मर्द मुस्लिम के अलाव सिर्फ ऐसी औरतों से शादी कर सकता है। बाकी न मर्द और न ही औरत को इस तरह की शादी की इजाजत है। उन्होंने आगे कहा- आमिर खान ने एक से ज्यादा शादी की हैं। उनकी पहली शादी हिंदू परिवार की लड़की से हुई है, तो ऐसे में ये बुनियाद ही गलत है।
उलमा भी विरोध नहीं कर सकते
स्कॉलर के मुताबिक, आमिर खान जैसे लोग गैर मुस्लिमों के माहौल में रहते हैं, तो धीरे-धीरे उनके लिए ऐसा सामान्य होता चला जाता है। उनकी इस्लाम से दूरी होती जा रही है। वहां के उलमा भी विरोध नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें भी डर होता है। एक आदमी फिल्म इंडस्ट्री या माहौल की वजह से इसे मान्यता दे रहा है तो उलमा भी चुप रहने को मजबूर हो जाते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तो हिंदू-मुस्लिम की कोई तमीज ही नहीं रह गई। शरीयत ने इस बात की इजाजत नहीं दी है। असली मुसलमान कभी ऐसा नहीं करता।
ये भी पढ़ें: Nita-Mukesh Ambani समेत वो हस्तियां, जो Aamir Khan की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचीं
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
11 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
15 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
15 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
17 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
18 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
18 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
19 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines