Ira Khan Nupur Shikhre Wedding: आमिर खान के घर में इस वक्त खुशियों का माहौल है। उनकी बेटी इरा खान की शादी होने वाली है और अभिनेता के घर में विवाह की शहनाई बजने वाली है। बता दें कि इरा और नुपुर ने बीते साल सितंबर में इटली में सगाई की थी और इसके बाद आमिर के घर पर उनकी सगाई की छोटी सी पार्टी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सामने आईं थी। फोटोज में इरा और नुपुर बहुत प्यारे लग रहे थे। अब दोनों की शादी 3 जनवरी को महाराष्ट्रियन रीति रिवाज से होने जा रही है। तो चलिए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।
यहां होगा रिसेप्शन
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान, नुपुर शिखरे और इरा के पिता आमिर खान इस शादी के लिए काफी एक्साइडेट हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इरा और नुपुर की शादी का कार्यक्रम बांद्रा के आलीशान ताज लैंड्स एंड होटल में होगा। इसके बाद आमिर की बेटी ससुराल के लिए विदा हो जाएंगी। फिर 6 और 10 जनवरी को दिल्ली और जयपुर दोनों जगह रिसेप्शन का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें: 50वें बर्थडे पर Twinkle Khanna ने किया अंडरवाटर रोमांस, Akshay Kumar संग किसिंग वीडियो हुआ वायरल
आमिर के दोस्त भी होंगे शामिल
न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार खान परिवार बहुत खुश हैं, क्योंकि उनके घर में बेटी की शादी है और उनके लिए साल की धमाकेदार शुरुआत होगी। खबर है कि बेटी की शादी के लिए आमिर खान कपल को आशीर्वाद देने के लिए अभिनेता अपने बी-टाउन के दोस्तों को फोन करके निमंत्रण दे रहे हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि ज्यादातर सितारे वेकेशन के लिए बाहर गए हुए हैं। ऐसे में जो लोग उनकी शादी का हिस्सा नहीं बन पा रहे है, वह जयपुर में रिसेप्शन का हिस्सा बनेंगे।
रोएंगे आमिर खान
बता दें कि आमिर ने इरा की शादी की जानकारी दी थी, इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं तो बड़ा इमोशनल होता हूं भाई, उस दिन मैं बहुत रोने वाला हूं। परिवार में तो अभी से चर्चा होने लगी है कि आमिर को संभालना उस दिन, क्योंकि मैं बहुत भावुक हूं।’
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
3 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
6 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
7 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
7 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines