Popular Actress: टीवी से लेकर फिल्मों तक कई हसीनाओं ने अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है. हालांकि, कुछ ऐसी भी रही हैं, जो गुमनाम हो गईं या फिर वो नाम नहीं कमा पाई. आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो ना सिर्फ टीवी पर मशहूर हुईं बल्कि फिल्मों आते ही वो बड़े पर्दे पर भी छा गईं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
आमिर खान के साथ किया काम
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस साक्षी तंवर हैं. जी हां, वही साक्षी, जिन्होंने बड़े पर्दे पर फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान के साथ काम किया और छा गईं. साक्षी की बात करें तो उन्होंने दिल्ली के श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब साक्षी आईएएस बनना चाहती थीं.
सेल्स ट्रेनी भी थी साक्षी
आपको बता देते हैं कि साक्षी कभी भी फिल्मों में नहीं आना चाहती थीं, लेकिन आज वो एक कमाल की एक्ट्रेस हैं. साक्षी ने एक समय पर पांच सितारा होटल में सेल्स ट्रेनी के तौर पर भी काम किया है. इसके बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और छोटे पर्दे पर आते ही वो छा गईं और उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली.
900 रुपये सैलेरी
बता दें कि साक्षी को सैलेरी के तौर पर 900 रुपये ही मिलते थे, लेकिन जब वो आमिर खान के साथ आईं, तो उन्होंने आते ही रिकॉर्ड कामय कर दिया. सबसे बड़ी बात ये है कि साक्षी ने अभी तक भी शादी नहीं की है. साक्षी ने एकता कपूर के सीरियल कहानी घर-घर की में पार्वती भाभी का किरदार अदा किया था, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली थी.
बनना चाहती थीं IAS
साक्षी ने अपने काम और मेहनत से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. बताते चलें कि साक्षी के पिता एक रिटायर्ड सीबीआई अधिकारी हैं. एक्ट्रेस का सपना था कि वो आईएएस ऑफिसर बनें और उनके पिता की यही चाहते थे, लेकिन किस्मत ने उन्हें एक्ट्रेस बना दिया और आज वो पर्दे पर राज करती हैं.
यह भी पढ़ें- Dharmendra का हाल जानने पहुंचे Amitabh Bachchan, सामने आया बिग बी का वीडियो
संबंधित खबरें
अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, जीती चमचमाती ट्रॉफी और 20 लाख रुपए
3 hrs agoखतरों के खिलाड़ी 15 का आज होगा ग्रैंड फिनाले, इन 5 खिलाड़ियों में होगी कांटे की टक्कर; जानें कितनी है प्राइज मनी
7 hrs agoपावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
9 hrs agoकौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
12 hrs agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
13 hrs agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
16 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
18 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
19 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines