Aamir Khan Caveman Viral Video: इन दिनों बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक अफवाह तेजी से फैल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई की सड़कों पर भिखारी बनकर घूमने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि आमिर खान ही हैं। लोग ये मानने लगे हैं कि मुंबई की सड़कों पर एक आदमी जो कि पूरी तरह से भिखारी की तरह कपड़े पहने हुए था, वो आमिर खान हैं। हालांकि ये खबर पूरी तरह से गलत है। ये शख्स ना तो आमिर खान हैं और ना ही इसका आमिर से कोई लेना देना है।
आमिर खान नहीं बने ‘केवमैन’
मुंबई की सड़कों पर एक आदमी का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो रफ और पुराने जमाने की इंसान जैसी वेशभूषा में नजर आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे आमिर खान से जोड़ दिया और ये कयास लगाए जाने लगे कि वो इस नए लुक के साथ किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। लेकिन अब एक सूत्र ने अफवाह पर ब्रेक लगाते हुए कहा है कि ये आदमी आमिर खान नहीं है।
सूत्र ने साफ तौर पर कहा, ‘जो आदमी मुंबई की सड़कों पर ‘केवमैन’ की तरह कपड़े पहने हुए दिखा, वो आमिर खान नहीं है। कृपया इस तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें, क्योंकि ये सभी गलत हैं।’
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सड़कों पर भिखारी की तरह हूलिया लेकर घूमने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। पोस्ट होते ही इस वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा। इसके बाद वीडियो पर आमिर खान के नाम से जमकर कमेंट्स आने लगे। कई लोगों ने शख्स को आमिर खान बताया और दावा किया वो किसी ना किसी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं या फिर किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
नई फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं आमिर
हालांकि अब साफ हो गया है कि ये शख्स आमिर खान नहीं हैं। आमिर खान फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। आमिर इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग में ही बिजी हैं।
यह भी पढ़ें: दुष्कर्म मामले में बढ़ी इस एक्टर की मुश्किलें, दूसरी चार्जशीट हुई फाइल, पुलिस को मिले अहम सबूत
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
5 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
7 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
8 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
9 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines