Aamir Khan Brother Faizal Khan Has no Work: कहते हैं ना कभी-कभी आपकी हंसी के पीछे छुपा होता है बहुत सारा दर्द, बस कुछ वैसा ही अब बॉलीवुड में एक समय पर अपनी फिल्म ‘मेला’ से छा जाने वाले एक्टर के साथ देखने को मिला है। फैजल खान हाल ही में बहुत समय के बाद स्पॉट हुए जिससे उनके फैंस को काफी खुशी हुई लेकिन ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। दरअसल फैजल खान ने यहां हंसते-हंसते ही अपना बड़ा दर्द सभी के साथ शेयर किया। बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान के भाई फैजल खान से जब उनके एक प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उनका दर्द छलक गया। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
फैजल खान ने प्रोड्यूसर को वापस किए पैसे
आमिर खान के भाई फैजल खान फिल्म ‘मेला’ में नजर आए थे। उनके काम को इतना ज्यादा पसंद किया गया था फिल्म में आमिर के होने के बावजूद उन्हें ज्यादा लाइमलाइट मिली थी, हालांकि इसके बाद फैजल खान का करियर धीरे-धीरे डाउनफॉल की तरफ बढ़ता चला गया। हाल ही में फैजल को पैप्स ने स्पॉट किया जहां एक्टर का एक बार फिर दर्द छलक गया। दरअसल उनसे जब पूछा गया कि उनकी आने वाली फिल्म का क्या हुआ तो उन्होंने कहा कि ‘अभी मैंने कुछ साइन नहीं किया है। पहले साइन किया था कुछ लेकिन फिर बाद में छोड़ दिया, मैंने प्रोड्यूसर को पैसे वापस दे दिए।’
फैजल खान ने यूट्यूब का किया जिक्र
इसके बाद ‘मेला’ एक्टर ने कहा कि ‘अभी कोई फिल्म नहीं कर रहा हूं लेकिन यूट्यूब पर कुछ करने का सोचा है। कुछ प्लान कर रहा हूं।’ जाहिर है फिलहाल फैजल खान इंडस्ट्री में अच्छे काम को तरस रहे हैं। वो फिल्में करना चाहते हैं लेकिन कोई भी उन्हें ऑफर करने के लिए तैयार नहीं है। बेशक इस दौरान फैजल हंसते हुए नजर आए। अपनी बातें भी उन्होंने चेहरे पर मुस्कान रखते हुए कहीं लेकिन उनकी स्माइल के पीछे छुपा दर्द साफ-साफ नजर आ रहा था।
आमिर खान से थी फैजल खान की लड़ाई
आपको बता दें ‘मेला’ में आमिर खान के साथ काम करने के बाद फैजल खान ने भाई पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों का झगड़ा जगजाहिर हो गया था। फैजल ने दावा किया था कि उनके भाई ने उन्हें मानसिक रूप से बीमार साबित करने की कोशिश की थी, जिसके बाद दोनों भाइयों में काफी समय से दुश्मनी चलती आ रही थी। हालांकि इसी साल जनवरी में आमिर खान की बेटी आइरा खान के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचकर फैजल खान ने बता दिया था कि चाहे कितना भी मनमुटाव हो जाए खून के रिश्ते तो खून के ही होती हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में एक और तलाक! 50 साल की इस मशहूर एक्ट्रेस ने कोर्ट में डाली याचिका… जानें मामला
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 hr agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
4 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
5 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
5 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines