Aamir Khan: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान अक्सर अपनी फिल्मों और फैशन को लेकर चर्चा में आ जाते हैं। आमिर खान को कई बार उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते देखा गया है। हाल ही में अभिनेता ने फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं।
रिया ने आमिर से किया सवाल
दरअसल, हाल ही में आमिर खान, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में नजर आए। इस दौरान आमिर ने कई बातों का खुलासा किया। जब रिया ने पूछा कि आप सुबह उठकर या जब भी तैयार होते हैं और खुद को शीशे में देखते हैं, तो आपको लगता है कि आप बहुत गुड लुकिंग हैं या मैं स्टार हूं या फिर मैं आमिर खान हूं? रिया के इन सवालों पर आमिर ने जवाब देते हुए कहा कि नहीं, नहीं… बिल्कुल नहीं, मुझे लगता है कि ओह, हो… मुझे अपना वजन कम करना चाहिए।
आमिर ने दिया ये जवाब
इसके बाद रिया ने आमिर से सवाल किया कि आपको नहीं लगता कि आप गुड लुकिंग हो? आमिर खान ने इसका जवाब दिया और कहा कि मुझे आज तक यानी 59 सालों में ऐसा नहीं लगा, मुझे दूसरे लोग अच्छे लगते हैं। मुझे लगता है कि ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और सलमान खान सच में बहुत हैंडसम हैं।
मुझे लगता है कि मैं बहुत स्टालिश हूं- आमिर
रिया कहती है कि मुझे लगता है कि आप भी बहुत हैंडसम हैं, तो आमिर कहते हैं कि मैं वो लेवल का नहीं हूं। एक्टर ने आगे कहा कि लोग मेरे कपड़ो का मजाक बनाते रहते हैं। इस पर रिया कहती है कि बात आपके स्टाइल नहीं बल्कि हैंडसम होने की हो रही है। इस पर आमिर हंसते हैं और कहते हैं कि मुझे लगता है कि मैं बहुत स्टालिश हूं।
यूजर्स ने भी की तारीफ
इस वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने आमिर की तारीफ करते हुए लिखा कि आमिर दिखने में बहुत अच्छे और हैंडसम हैं और उनकी स्माइल भी बहुत प्यारी है। दूसरे यूजर ने लिखा कि आमिर खान बहुत प्यारे इंसान हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि आमिर ना सिर्फ फिल्मों बल्कि रियल लाइफ में भी कमाल हैं। इस तरह के कमेंट्स यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान की लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी बहुत बड़ी है और लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें- Natasa Stankovic का ये पोस्ट क्यों हुआ वायरल? एक्ट्रेस ने लिखा- Don’t Judge his…
संबंधित खबरें
कौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
23 mins agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
55 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 hr ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
19 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
20 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
21 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines