Aamir Khan Daughter Wedding Date: आमिर खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म सितारे जमीं पर को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं। हाल ही में अभिनेता ने इस फिल्म की घोषणा की है। आमिर खान को लेकर नया अपडेट यह है कि अभिनेता ने अपनी लाडली आइरा की शादी की तारीख का खुलासा कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने आइरा की विदाई को लेकर भी बात रखी है। हालांकि वह इस बारे में बात करते हुए भावुक हो गए हैं। आमिर अपने दामाद को प्यार से क्या कहकर बुलाते हैं, उन्होंने इस बारे में भी बात की है।
यह भी पढ़ें: AI ने करवाई Baahubali-Devasena की शादी, देखें Prabhas-Anushka संग बेटी की क्यूट तस्वीरें
दामाद को क्या कहते हैं आमिर
आमिर खान ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि आइरा खान 3 जनवरी 2024 को शादी कर रही हैं। उन्होंने अपने लिए जो लड़का ढूंढा है, वो बहुत ही नेक दिल इंसान हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके होने वाले दामाद का नाम नुपुर शिखरे हैं, जो ट्रेनर हैं। मगर वह प्यार से उन्हें पोपॉय कहते हैं, क्योंकि उनके मसल्स ऐसे ही हैं। आमिर ने आगे कहा, आयरा जब डिप्रेशन से गुजर रही थीं तो वह उनके साथ था। वह हमेशा उनके साथ खड़ा रहा और उनको इमोशनली सपोर्ट भी किया। मुझे यह देखकर अच्छा लगता है कि उसने एक ऐसा लड़का चुना है, जिसके साथ वो बहुत खुश है।’
रोएंगे आमिर खान
आमिर ने आगे कहा, ‘दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छे से जुड़े हैं। दोनों एक-दूसरे का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। भले ही ये फिल्मी डायलॉग है, लेकिन मैं बोल रहा हूं वो मेरे बेटे की तरह है। वो बहुत अच्छा लड़का है और उनकी मां हमारे परिवार की सदस्य हैं। मैं बहुत भावुक हूं और उस दिन बहुत रोने वाला हूं। मैं बहुत इमोशनल हूं, न हंसी रोक पाता हूं न आंसू। इसको लेकर परिवार में अभी से बात होने लगी है कि आमिर को उस दिन संभालना पड़ेगा। जैसे-जैसे दिन करीब आएंगे मैं इसे और करीब से महसूस करूंगा और करूं भी क्यों न एक ही बार ये मौका आता है और ये खास होता है।’
पिछले साल की थी सगाई
बता दें कि आमिर खान की बेटी ने पिछले साल अपने बॉयफ्रेंड के साथ सगाई कर ली थी। दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए थे। इस दौरान आमिर ने भी धमाल मचाया था। सेरेमनी में दोनों ने जमकर धमाल मचाया था। अब दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक होने वाले हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
12 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines