Ira Khan Nupur Shikhare Pre-Wedding Celebration: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने पिछले साल 2022 में अपने बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ सगाई की थी। इसके बाद दोनों अगले साल 2023 जनवरी में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर फैंस भी खूब एक्साइटेड हैं। हाल में इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो-वीडियो शेयर की हैं, जिसमें दोनों अपने परिवार के साथ उनकी शादी से जुड़ी रस्म करते नजर आ रहे हैं। शेयर की गई फोटो-वीडियो में इरा मराठी लुक में नजर आ रही हैं।
वहीं नुपुर शिखरे कुर्ते पजामे में नजर आ रहे हैं। फोटो-वीडियो में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। साथ ही दोनों के परिवार वाले भी फंक्शन में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अगले साल दोनों की शादी से पहले परिवार वालों ने केलवन समारोह से शादी के जश्न की शुरुआत कर दी है। इरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने केलवन समारोह से कई फोटो-वीडियो शेयर की है।
क्या होती है Kelvan Ceremony?
‘केलवन सेरेमनी’ एक मराठी रस्म होती है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले शादी से पहले पारंपरिक खाने के लिए एक-दूसरे के परिवार को अपने-अपने घर बुलाते हैं। खाने से पहले दूल्हा और दुल्हन एक पूजा में हिस्सा लेते हैं, जिसके बाद दोनों परिवार वालों का आशीर्वाद लेते हैं। इसी दौरान दोनों को परिवार वाले दुल्हा-दुल्हन को गिफ्ट भी देते हैं, क्योंकि इरा के होने वाले पति नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) मूल रूप से मराठी परिवार से आते हैं ऐसे में इस रस्म को सेलिब्रेट किया गया है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से Carry Minati तक, विवादों में फंसे चुके हैं ये जाने-माने यूट्यूबर्स; जानें किस पर क्या लगा आरोप?
‘केलवन सेरेमनी’ में कौन-कौन हुआ शामिल?
इरा द्वारा शेयर की गई फोटो-वीडियो में इस रस्म में इरा के कुछ दोस्तों के साथ दोनों के परिवार वालें नजर आ रहे हैं। इस खास अवसर पर इरा मराठी लुक वाली साड़ी कैरी किए नजर आईं। साथ ही उन्होंने मराठी पेशवाई नथ भी पहनी हुई थी, जो उनके लुक्स को और खूबसूरत बना रही थी। वहीं, नुपुर भी मराठी ट्रेडिशनल लुक में नजर आ रहे थे। साथ ही इरा की मां और आमिर की पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) भी इस रस्म का हिस्सा बनी और दोनों को आशीर्वाद दिया।
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
9 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
11 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
12 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
13 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines