Aamir Khan: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के दो बार तलाक हो चुके हैं। उनका नाम कई बार उनकी को-स्टार फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) के साथ भी जुड़ चुका है। अक्सर ऐसी अफवाहें उड़ती हैं कि आमिर खान और फातिमा डेट कर रहे हैं। हालांकि, अब जो रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, उसके बाद फैंस को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कहा जा रहा है कि 59 साल के आमिर खान की जिंदगी में प्यार ने एक बार फिर दस्तक दी है।
आमिर खान ने फैमिली से करवाई गर्लफ्रेंड की मीटिंग?
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान फिर से प्यार में हैं और वो एक महिला को डेट कर रहे हैं। ये लड़की कौन है? वो भी रिवील हो गया है। बताया तो ये भी जा रहा है कि एक्टर ने अपनी लेडी लव को अपनी फैमिली से भी मिलवा दिया है। फैमिली के साथ उनकी मीटिंग काफी अच्छी रही है। आमिर खान उस लड़की और अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस हैं और इसलिए उन्होंने इस मामले में अब अपनी फैमिली को भी इन्वॉल्व कर लिया है।
कौन हैं आमिर खान की नई गर्लफ्रेंड?
अब जब बात फैमिली तक पहुंच गई है तो समझ जाइए मामला कितना सीरियस है? अब खबरों की मानें तो आमिर खान का इस बार जिस पर दिल आया है वो लड़की बेंगलुरु से है और उसका बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है। पिंकविला की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आमिर खान की पार्टनर का नाम गौरी है। हालांकि, अभी तक आमिर खान ने अपने रिश्ते पर कोई टिप्पणी नहीं की है। एक्टर ने अभी तक गौरी के साथ अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल नहीं किया है। शायद वो अभी इस रिलेशनशिप को दुनिया की नजरों से बचाकर प्राइवेट ही रखना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Sanam Teri Kasam एक्ट्रेस Mawra Hocane ने शादी कर फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
आमिर खान ने डेटिंग की रूमर्स पर बनाई चुप्पी
अगर रूमर्स सच साबित हुईं, तो आमिर खान जल्द ही फैंस के सामने अपनी लव लाइफ को लेकर शॉकिंग खुलासा कर सकते हैं। अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट की लाइफ का नया चैप्टर जल्द ही शुरू हो सकता है। दूसरी तरफ उनकी लेडी लव गौरी की तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है। वो कैसी दिखती हैं? अभी ये पता नहीं चला है। वहीं, न्यूज 24 इन दावों की पुष्टि नहीं करता है कि आमिर खान किसी रेखा नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 hr agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
4 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
7 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
7 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
18 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
22 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines