Aamir Khan के घर पहुंचे 25 IPS ऑफिसर, वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने किए सवाल
Author: News24 हिंदी
Jul 27, 2025 04:24 PM IST
Aamir Khan: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। आमिर खान की इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिला है और लोगों ने फिल्म की तारीफ की है। इस बीच अब आमिर खान के घर आईपीएस ऑफिसर के पहुंचने की खबर सामने आई है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स ने इस पर सवाल भी खड़े किए हैं।
25 आईपीएस ऑफिसर की टीम
दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 25 आईपीएस ऑफिसर की टीम की बस आमिर खान के घर पहुंची है। वीडियो में पुलिस की गाड़िया और एक बड़ी बस को आमिर के घर से निकलते हुए देखा जा रहा है। जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि ये टीम आमिर खान से मीटिंग के लिए पहुंची थी। हालांकि, इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।
View this post on Instagramविज्ञापन
आमिर खान ने नहीं किया रिएक्ट
इसके अलावा आमिर खान ने भी इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया है। साथ ही आईपीएस ऑफिसर की ये टीम क्यों आमिर खान के घर गई थी? इसके पीछे की वजह भी सामने नहीं आई है। इस बीच अब यूजर्स भी कंफ्यूज हो गए हैं और वीडियो को देखकर तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए सवाल किया कि क्यों रेड पड़ गई है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या झोल है?
View this post on Instagramविज्ञापन
यूजर्स ने किए सवाल
वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि अरे क्या हुआ है, कुछ तो बताओ? एक अन्य यूजर ने लिखा कि क्या पंगा हो गया? एक और यूजर ने कहा कि अब क्या कांड किया? एक और यूजर ने लिखा कि डर का माहौल है। एक अन्य यूजर ने कहा कि हुआ क्या है? इस तरह कमेंट्स के जरिए यूजर्स सवाल कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर मामला क्या है? लेकिन आईपीएस ऑफिसर आमिर खान के घर क्यों गए थे, इसको लेकर कुछ भी ऑफिशियली सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई, नौकरी और फिर एक्टिंग… Dulquer Salmaan का फिल्मी सफर