मशहूर टीवी एक्टर आमिर अली होली पर कथित गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ वायरल वीडियो को लेकर ट्रोल हो गए थे। अब वह अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस इंटरव्यू में आमिर ने अपने बचपन से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा शेयर किया है, जिसको वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। आमिर अली ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, उस वक्त ट्रेन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। उनका वह एक्सपीरियंस इतना खौफनाक था कि उसके बाद से उन्होंने ट्रेन में सफर करना ही बंद कर दिया।
मुझे छुआ जा रहा था
आमिर अली ने हाउटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मैं उस वक्त काफी यंग था। मैं पहली बार ट्रेन में ट्रेवल कर रहा था। मैंने उसके बाद इसलिए ट्रेन से सफर करना बंद कर दिया था क्योंकि मुझे किसी ने छुआ था। उस वक्त मैं सिर्फ 14 साल का था। इसके बाद मैंने अपने बैग को पीछे की ओर से और ज्यादा कसकर पकड़ लिया।’
पुरुषों को लेकर होने लगा था संदेह
एक्टर ने आगे बताया, ‘उस दौरान किसी एक ने मेरे बैग से किताबें चुरा ली थीं। मैंने सोचा कि किताबें कौन चुराता है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि अब कभी भी ट्रेन में सफर नहीं करूंगा।’ उन्होंने आगे बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गए थे। उनके मन में पुरुषों को लेकर संदेह तक पैदा होना शुरू हो गया था। वो भी उन पुरुषों को लेकर जो दूसरों के प्रति अट्रैक्ट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें: शर्मिला टैगोर को नहीं पसंद आई पोते इब्राहिम की ‘नादानियां’, सारा अली खान के लिए क्या कहा?
मैं उनके साथ सो भी सकता हूं
बातचीत के दौरान आमिर अली ने बताया कि जैसे-जैसे वह बड़े होने लगे तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि समलैंगिक पुरुषों को उस नजर से नहीं देखना चाहिए। एक्टर ने कहा, ‘फिर, मेरे कुछ दोस्त थे जिन्होंने मुझे खुलकर बताया कि उन्हें एक पुरुष को लेकर फीलिंग्स हैं और मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। वह मेरे भाईयों के जैसे हैं। यहां तक मैं उनके साथ एक ही बिस्तर पर सो सकता हूं।’
आमिर अली का करियर
आमिर अली के करियर की बात करें तो उन्हें ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘क्या दिल में’ जैसे कई टीवी शो में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह ‘आई हेट लव स्टोरीज’ और ‘फराज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर ने 2012 में संजीदा शेख से शादी की थी। हालांकि 2021 में उनका तलाक हो गया।
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
15 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
16 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
18 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
20 hrs ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
20 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
20 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines