'मैं 14 साल का था और..' फेमस टीवी एक्टर के साथ हुआ था यौन उत्पीड़न, अब छलका दर्द

फेमस टीवी एक्टर आमिर अली ने बचपन से जुड़ा खौफनाक किस्सा शेयर किया है, जब उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। एक्टर ने बताया कि उस वक्त वह पुरुषों को लेकर शक करने लग गए थे।

aamir ali recalled harassment in childhood when he travel in train

Amir Ali File Photo

मशहूर टीवी एक्टर आमिर अली होली पर कथित गर्लफ्रेंड अंकिता कुकरेती के साथ वायरल वीडियो को लेकर ट्रोल हो गए थे। अब वह अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस इंटरव्यू में आमिर ने अपने बचपन से जुड़ा एक दर्दनाक किस्सा शेयर किया है, जिसको वह आज तक नहीं भूल पाए हैं। आमिर अली ने बताया कि जब वह सिर्फ 14 साल के थे, उस वक्त ट्रेन में उनके साथ यौन उत्पीड़न हुआ था। उनका वह एक्सपीरियंस इतना खौफनाक था कि उसके बाद से उन्होंने ट्रेन में सफर करना ही बंद कर दिया।

विज्ञापन

मुझे छुआ जा रहा था

आमिर अली ने हाउटरफ्लाई को इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने बताया कि ‘मैं उस वक्त काफी यंग था। मैं पहली बार ट्रेन में ट्रेवल कर रहा था। मैंने उसके बाद इसलिए ट्रेन से सफर करना बंद कर दिया था क्योंकि मुझे किसी ने छुआ था। उस वक्त मैं सिर्फ 14 साल का था। इसके बाद मैंने अपने बैग को पीछे की ओर से और ज्यादा कसकर पकड़ लिया।’

विज्ञापन

पुरुषों को लेकर होने लगा था संदेह

एक्टर ने आगे बताया, ‘उस दौरान किसी एक ने मेरे बैग से किताबें चुरा ली थीं। मैंने सोचा कि किताबें कौन चुराता है? इसके बाद मैंने फैसला किया कि अब कभी भी ट्रेन में सफर नहीं करूंगा।’ उन्होंने आगे बताया कि उस घटना के बाद वह काफी डर गए थे। उनके मन में पुरुषों को लेकर संदेह तक पैदा होना शुरू हो गया था। वो भी उन पुरुषों को लेकर जो दूसरों के प्रति अट्रैक्ट हो जाते हैं।

विज्ञापन

मैं उनके साथ सो भी सकता हूं

बातचीत के दौरान आमिर अली ने बताया कि जैसे-जैसे वह बड़े होने लगे तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि समलैंगिक पुरुषों को उस नजर से नहीं देखना चाहिए। एक्टर ने कहा, ‘फिर, मेरे कुछ दोस्त थे जिन्होंने मुझे खुलकर बताया कि उन्हें एक पुरुष को लेकर फीलिंग्स हैं और मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता हूं। वह मेरे भाईयों के जैसे हैं। यहां तक मैं उनके साथ एक ही बिस्तर पर सो सकता हूं।’

विज्ञापन

आमिर अली का करियर

आमिर अली के करियर की बात करें तो उन्हें ‘वो रहने वाली महलों की’, ‘कहानी घर घर की’ और ‘क्या दिल में’ जैसे कई टीवी शो में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह ‘आई हेट लव स्टोरीज’ और ‘फराज’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो आमिर ने 2012 में संजीदा शेख से शादी की थी। हालांकि 2021 में उनका तलाक हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ