Aamir Ali Second Wedding: पॉपुलर एक्टर आमिर अली (Aamir Ali) के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। एक्टर की पर्सनल लाइफ अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। पहले उनकी लव स्टोरी और फिर उनका तलाक चर्चा में रहा। जब आमिर और संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) के अलग होने की खबरें आईं तो फैंस को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ लेकिन बाद में कपल ने तलाक ले लिया और उनके चाहने वालों का दिल टूट गया। वहीं, अब एक्टर की दूसरी शादी की खबरें सामने आ रही हैं। तो चलिए देखते हैं कि क्या अमीर अली एक बार फिर दूल्हा बन निकाह करने की तैयारी कर रहे हैं या नहीं।
क्या आमिर फिर कर रहे हैं शादी?
दरअसल, अब खबरों के बाजार में शोर मच रहा है कि आमिर अली एक बार फिर शादी रचाने वाले हैं। ऐसी खबरें क्यों उड़ रही हैं, इसके पीछे की वजह खुद एक्टर का दिया हुआ वो बयान है जिसे सुन आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, हाल ही में एक्टर से उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल किया गया था। उनसे पूछा गया कि क्या अब तलाक के बाद वो दूसरी शादी का सोच रहे हैं? इस पर एक्टर ने बेहद ही शॉकिंग जवाब दिया। वो बोले- ‘अब तलाक को काफी समय हो गया है। अब दूसरी क्या तीसरी और चौथी शादी भी हो सकती है।’
शिल्पा शेट्टी की बहन संग जुड़ चुका नाम
हालांकि, एक्टर ने ये बात मजाक में कही है। लेकिन फैंस उनकी इस बात को एक हिंट समझ रहे हैं कि आमिर अली अब शादी में मिले संजीदा शेख के धोखे से मूव ऑन कर चुके हैं। ऐसे में अब क्या एक्टर सच में शादी करने वाले हैं ये तो नहीं कहा जा सकता। साथ ही उनकी दुल्हन कौन होगी अब तक इस बारे में भी कोई खबर नहीं है। वैसे बीते साल उनका नाम शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) से जुड़ा था। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था लेकिन बाद में इनके ब्रेकअप की खबरें आ गईं। हालांकि, इन दोनों ने कभी भी इस बात को एक्सेप्ट नहीं किया कि ये दोनों डेट कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: एक दिन के लाखों वसूलती हैं Rupali Ganguly, महंगी गाड़ियों का रखती हैं शौक; Anupamaa की नेट वर्थ उड़ा देगी होश
संजीदा ने दिया था धोखा!
वहीं, बात अगर आमिर अली और संजीदा शेख के रिश्ते की करें तो इन दोनों की जोड़ी सबकी फेवरेट हुआ करती थी। कई साल दोनों रिलेशनशिप में रहे और फिर इनकी शादी हो गई। लेकिन जब एक्ट्रेस फिल्म ‘तैश’ की शूटिंग कर रही थीं तो उनके और आमिर के रिश्ते में खटास आ गई। इनके बीच अनबन का कारण एक्टर हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) को बताया जाता है। दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि शूटिंग के दौरान संजीदा और हर्षवर्धन की नजदीकी बढ़ गई थी जिसकी वजह से आमिर और संजीदा का रिश्ता खत्म हो गया।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
41 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines