पॉपुलर एक्टर आमिर अली इन दिनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। संजीदा शेख से तलाक के बाद अब आमिर अली का नाम अंकिता कुकरेती से जुड़ रहा है। होली पर दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि इन दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। अब फाइनली आमिर अली ने इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है और अंकिता कुकरेती संग अपने रिश्ते पर बात की है।
क्या अंकिता कुकरेती को डेट कर रहे हैं आमिर अली?
आपको बता दें, आमिर अली ने अंकिता कुकरेती को लेकर सीधे-सीधे तो कुछ नहीं कहा, लेकिन इशारों-इशारों में सब कबूल लिया। मीडिया ने हाल ही में एक्टर से उनके और अंकिता कुकरेती के वायरल फोटोज को लेकर सवाल किया था। साथ ही डेटिंग रूमर्स पर भी जवाब मांगा था। आमिर अली ने कहा, ‘कुछ समय के लिए वो मिस्ट्री गर्ल थीं। ये मजेदार था और सबसे अच्छी बात ये थी कि जिस तरह से उन्होंने हमारी साथ में तस्वीर ली और वो वायरल हो गई। ये उनका काम है, वो हमेशा ही अटकलें लगाएंगे।’
डेटिंग रूमर्स पर क्या बोले आमिर अली?
अपनी डेटिंग रूमर्स पर जवाब देते हुए आमिर अली ने कहा, ‘फिलहाल मैं किसी भी बात से इनकार नहीं कर रहा हूं, लेकिन वो मेरे बहुत करीब हैं।’ एक्टर ने अंकिता कुकरेती को अपनी जिंदगी की सबसे करीब इंसान बताया है। इतना ही नहीं आमिर ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को खूबसूरत बताया है और कहा है कि अंकिता ने अभी अपना करियर शुरू ही किया है। आमिर अली ने कहा, ‘हम एक-दूसरे के बेहद करीब हैं और बस यही बात है।’
यह भी पढ़ें: OTT पर अश्लील कंटेंट को लेकर SC का नोटिस, जानें सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
आमिर के सबसे करीब हैं अंकिता
अब एक्टर के इस बयान से समझ आ रहा है कि वो क्या कहना चाहते हैं। भले ही आमिर अली ने अंकिता कुकरेती को अपनी गर्लफ्रेंड नहीं कहा है, लेकिन वो उन्हें अपनी जिंदगी की सबसे करीब इंसान जरूर बता रहे हैं। आमिर अली ने इस दौरान खुलासा किया कि वो फिर से प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं और कुछ भी उन्हें प्यार पाने से नहीं रोक सकता।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
6 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
8 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
10 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines