Celebrity Upcoming Weddings: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक गुड न्यूज आपका इंतजार कर रही है। कई सेलेब्स जल्द ही अपनी लाइफ के एक नए चैप्टर की शुरुआत करने वाले हैं। लव लाइफ को कई साल तक सेलिब्रेट करने के बाद अब कुछ सेलिब्रिटीज ने अपने पार्टनर के साथ शादी का इरादा बना लिया है। डेटिंग पीरियड एन्जॉय करने के बाद अब ये सेलेब्स शादी के मंडप पर जाने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में चार सेलिब्रिटीज के नाम हैं जो जल्द ही शादी कर सकते हैं।
Aadar Jain
करीना कपूर (Kareena Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के कजिन ब्रदर आदर जैन ने बीते दिन सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया है। आदर ने समंदर किनारे अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों के बल बैठकर अंगूठी पहनाकर शादी का वादा कर दिया है। साथ ही किस कर अपने प्रॉमिस को सील किया है। एक खूबसूरत सेटअप के साथ एक्टर ने ये ड्रीमी प्रपोजल प्लान किया जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।
Jheel Mehta
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम सोनू यानी यानी एक्ट्रेस झील मेहता अपनी लव लाइफ को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। करीब 34 हफ्तों पहले झील ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया था कि कैसे उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया और उन्होंने हां कह दी। वहीं, बाद में दोनों की सगाई की तस्वीरें भी सामने आईं और अब एक्ट्रेस बैचलर पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं।
Kinshuk Vaidya
‘शाका लाका बूम बूम’ (Shaka Laka Boom Boom) फेम एक्टर किंशुक वैद्य भी इस लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर ने हाल ही में अपना न सिर्फ रिलेशनशिप ऑफिशियल किया है, बल्कि इंगेजमेंट भी कर ली। किंशुक ने सगाई की तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। अब वो भी जल्द ही शादी के बंधन में बांधने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इनकी वेडिंग डेट सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस को एक्टर की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Natasa Stankovic ने मुंबई लौटते ही लिखा क्रिप्टिक नोट, क्या Hardik Pandya-Jasmin Walia से है कनेक्शन?
Jasmin Bhasin
जैस्मिन भसीन अपने बॉयफ्रेंड अली गोनी (Aly Goni) के साथ अक्सर शादी की बातें करती हुई नजर आती हैं। ये दोनों टीवी के सबसे क्यूट कपल हैं जिन्हें दूल्हा-दुल्हन बनते हुए हर कोई देखना चाहता है। वहीं, कई बार ये दोनों बयान दे चुके हैं कि इस साल ये दोनों शादी कर सकते हैं। ऐसे में फैंस भी एक्साइटेड बैठे हैं कि कब उन्हें इनके मुंह से गुड न्यूज मिलेगी? उम्मीद है कि इस साल के अंत तक ये दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम दे देंगे।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
4 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
7 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
12 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
12 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
13 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
13 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
15 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
23 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines