Tara Sutaria से ब्रेकअप के बाद मिस्ट्री गर्ल संग हाथों में हाथ डाले दिखे Aadar Jain, फैंस बोले 'तारा बेस्ट थी'

Aadar Jain New Girlfriend: तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद आदर जैन अब एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। करीना कपूर की पार्टी में उन्हें इस लड़की के साथ देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे ये उनकी नई गर्लफ्रेंड है।

Aadar Jain New Girlfriend

Image Credit: Instagram

Aadar Jain New Girlfriend: इन दिनों हर तरफ तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और आदर जैन (Aadar Jain) के ब्रेकअप के चर्चे हो रहे हैं। जबसे तारा ने कंफर्म किया है कि वो अब सिंगल हैं हर तरफ हंगामा मचा हुआ है। लोगों के लिए इस कपल के ब्रेकअप की खबर काफी शॉकिंग है। वहीं, अब फैंस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है। अब जो खबर सामने आई है उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे तारा से ब्रेकअप के कुछ ही दिनों बाद आदर जैन को एक बार फिर प्यार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदर जैन को मिली नई गर्लफ्रेंड!

अब आदर जैन को बीती रात करीना कपूर (Kareena Kapoor) की दिवाली पार्टी में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया। इतना ही नहीं मीडिया के सामने आदर इस लड़की का हाथ थामे हुए दिखाई दिए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में एंट्री ली। इस दौरान ये दोनों काफी खुश नजर आए। साथ ही आदर तो ब्लश करते हुए भी दिखे। अब इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वायरल वीडियो को देखकर हैरान रह गए हैं। सभी फिलहाल इस कंफ्यूज़न में हैं कि आखिर ये मिस्ट्री गर्ल है कौन?

विज्ञापन

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

हालांकि, अभी तक आदर जैन की नई गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। ये लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस भी इस पर जमकर रिएक्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब एक यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘क्या यह कंफर्म है कि वो उसकी गर्लफ्रेंड है?’ एक ने लिखा, ‘नई गर्लफ्रेंड मिल चुकी है, तारा बहुत क्यूट थी।’ एक ट्रोलर ने कहा, ‘तारा के पास नया BF है। आदर को नई GF मिली। पार्टनर बदलने की होड़- आगे बढ़ें, जल्दी से…
एक ने सवाल किया, ‘तारा सुतारिया गई?’

वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

वहीं, एक शख्स ने ये भी कहा कि ‘तारा बेहतर डिज़र्व करती है।’ एक यूजर ने मज़ाक बनाते हुए लिखा, ‘इससे यह साबित हो गया कि आदमी सुंदरता नहीं शांति चाहते हैं।’ एक ने मज़े लेते हुए कमेंट किया, ‘ये दिवाली नई वाली।’ कोई बोला, ‘तारा बेस्ट थी।’ एक यूजर ने तो इस वीडियो को देखने के बाद पुरे कपूर खंडन के लड़कों को ही निशाने पर ले लिया। उसने लिखा, ‘कपूरों के लौंडों को लड़की घुमाना और फिर ब्रेकअप कर देना ही आता है। बकवास कहीं का।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ