बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की वजह से राजनीति काफी गरमाई हुई है. विपक्ष सत्ताधारी बीजेपी पर निशाने साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहा है. इसी बीच गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया था, जिसके बाद राजनीतिक माहौल और गरमा गया था. ऐसे में अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से शख्स को गिरफ्तार किया है और उसने अपनी गलती को भी स्वीकार किया है.
पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किए गए शख्स की पहचान अजय कुमार यादव नाम से की गई है. वह पंजाब प्रांत के लुधियाना के फतेहगढ़ मुहल्ला बग्गा कला का निवासी बताया जा रहा है. पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि वह पंजाब में ही रहता है और कपड़ा धोने का काम करता है. इतना ही नहीं, खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि अजय कभी बिहार गया ही नहीं. जबकि उसने धमकी देने के दौरान कहा था कि वह चार दिन बाद बिहार आने पर सांसद को जान से मार देगा. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि इसमें कोई और तो शामिल नहीं है?
यह भी पढ़ें: ‘लड़कियां सज्जन नहीं होतीं’, रघु राम ने महिलाओं को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- ‘उनकी कोई सीमा नहीं’
शख्स ने गिड़गिड़ाकर मांगी माफी
इतना ही नहीं, आरोपी ने धमकी में बताया था कि वह बिहार के आरा का है जबकि पुलिस की जांच में ये बात गलत साबित हुई. आरोपी पकड़े जाने पर गिड़गिड़ाने लगा. उसने इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि वह मेहनज मजदूरी करके जीवनयापन करता है. उससे नशे की हालत में गलती हो गई थी. गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सांसद रवि किशन को धमकी का मामला रामगढ़ताल थाने में दर्ज किया गया था और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और के एल राहुल में कौन है ज्यादा अमीर? बॉलीवुड में हुईं फ्लॉप तो एक्टिंग से बना ली दूरियां
रवि किशन के निजी सचिव को आया था धमकी भरा फोन
बहरहाल, अगर अब बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन को मिली धमकी के बारे में बात की जाए तो उनके निजी सचिव शिवम द्विवेदी को धमकी भरा फोन आया था. उन्होंने बताया था कि फोन पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था और सांसद रवि किशन को गोली मारने की धमकी की गई थी. इतना ही नहीं, सचिव ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी से कहा कि रवि किशन ने किसी समुदाय के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है तो आरोपी इस पर भड़क गया था. वह उन्हें गालियां देने लगा था और कहा था कि उसे उनकी हर गतिविधि की जानकारी है.
यह भी पढ़ें: ‘आपने हमारे लिए लड़ाई लड़ी…’, भाई के लिए कानूनी जंग लड़ रहीं सेलिना जेटली का इमोशनल पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
7 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
8 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
9 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
10 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
11 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
12 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
13 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines