Laughter Chefs Season 2: टीवी पर जल्द एक पॉपुलर शो लौटने वाला है। अब कुकिंग और कॉमेडी एक साथ होगी, जब पॉपुलर सेलेब्स जोड़ियों में कम्पटीशन करने मैदान में उतरेंगे। ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2‘ के साथ टीवी पर लौटने वाला है और अब इस शो के प्रोमो भी सामने आ गए हैं। इन प्रोमो वीडियो को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं, क्योंकि इस सीजन शो में बिग बॉस (Bigg Boss) के कई सारे एक्स कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं। सबसे मजेदार बात तो ये है कि जिन लोगों की बिग बॉस के घर में गहरी दुश्मनी थी वो इस शो में एक-दूसरे का सहारा बने हुए नजर आएंगे। चलिए जानते हैं ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में कौन-कौन से बिग बॉस कंटेस्टेंट्स आने वाले हैं?
Elvish Yadav
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ (Bigg Boss OTT 2) के विनर एल्विश यादव एक के बाद एक रियलिटी शो करते हुए नजर आ रहे हैं। अब वो कुकिंग बैटल में भी उतरने के लिए तैयार हैं। बिग बॉस के घर में तो उन्हें मनीषा रानी और आशिका भाटिया खाना बनाकर खिला देती थीं, लेकिन इस शो में उन्हें खाना बनाना होगा और ये काम वो कैसे करेंगे, ये देखने में बड़ा मजा आएगा।
Rahul Vaidya और Rubina Dilaik
बिग बॉस के घर में रुबीना दिलैक और राहुल वैद्य जानी दुश्मनों की तरह लड़ते हुए नजर आए हैं। आज तक बिग बॉस के घर में रुबीना और राहुल के झगड़ों की आवाज गूंजती है। हाल ही में बिग बॉस के घर में अपना नया शो प्रमोट करने गए ये दोनों एक बार फिर शो में एक-दूसरे को ताने मारते हुए नजर आए। वहीं, ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में ये दोनों एक टीम बनकर काम करते हुए नजर आएंगे। अब साथ में खाना बनेगा या फिर झगड़े का मुद्दा, ये तो शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा।
Mannara Chopra
खुद को ‘बिग बॉस 17’ की विनर (फीमेल केटेगरी) का टैग देने वाली मनारा चोपड़ा भी अब कुकिंग शो में पार्टिसिपेट कर रही हैं। उन्हें कुकिंग नहीं आती है ये तो सभी देख चुके हैं। ऐसे में अब वो इस शो में क्या और कैसे पकाती हैं? वो उनके लिए ही नहीं, बल्कि टेस्ट करने वाले जज के लिए भी बड़ा चैलेंज होने वाला है।
Samarth Jurel और Abhishek Kumar
‘बिग बॉस 17’ में एक लड़की के लिए दो लड़कों को बुरी तरह से लड़ता हुआ देखा गया था। अब उन दोनों की जिंदगी से ही वो लड़की जा चुकी है तो समर्थ और अभिषेक भी दोस्त बन गए हैं। जानी दुश्मन से दोस्त बने ये दोनों सेलेब्स अब टीम बनाकर कुकिंग करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इस बार ये इस शो में कौन-सा मसाला डालते हैं और कौन-सी खिचड़ी पकाते हैं? वो तो कुछ दिनों में पता चल ही जाएगा।
Ankita Lokhande और Vicky Jain
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक बार फिर ‘लाफ्टर शेफ्स’ में वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन इस कपल ने खूब मजाक-मस्ती की थी और मिलकर ऐसे-ऐसे चैलेंज पूरे किए, जिससे इनका रिश्ता और भी मजबूत हो गया था। इस बार फिर ये दोनों रियल लाइफ पार्टनर्स साथ में बाकी पार्टनर्स को कड़ी टक्कर देंगे।
यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra जिस पर हो सकते थे बेघर, Salman Khan ने छुआ तक नहीं वो मुद्दा
Kashmera Shah
कश्मीरा शाह भी अंकिता और विक्की की तरह इस सीजन में दोबारा एंटरटेन करने वाली हैं। पिछले सीजन में शेफ के साथ उन्हें फ्लर्ट करता देख ऑडियंस को काफी मजा आया था। अब वो इस बार क्या नया करेंगी वो देखने के लिए सभी एक्साइटेड हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
12 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
14 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
15 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines