75th Independence Day: पूरे देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस की धूम है। इस दिन सभी भारतवासी आजादी के 75 साल को अपने-अपने अंदाज में सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक स्टार को अपने स्पेशल पोस्ट के जरिए लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते देखा जा रहा है। इसी लिस्ट में दो हसीनाओं उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने खास पोस्ट के जरिए फैंस का दिल जीत लिया है।
ईशा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट (Esha Gupta Post) किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उन्होंने व्हाइट कलर का सूट पहना है और पूरे इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और माथे पर बिंदी लगाई हुई है। इसी के साथ ईशा ने हाथ में तिरंगा लिया हुआ है जिसे लहराते हुए वो आगे बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे की मुस्कान बयां कर रही हैं कि वो आजादी के 75वें अमृत महोत्सव को लेकर कितनी खुश हैं।
ईशा ने अपने पोस्ट के साथ हैशटैग #harghartiranga का इस इस्तेमाल करते हुए इस मुहिम का समर्थन किया है। एक्ट्रेस ने भी तिरंगा लहरा कर फैंस से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने की अपील की है। ईशा गुप्ता ने वीडियो को शेयर करते हुए एक बहुत ही खूबसूरत कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं, मैं रहूं या ना रहूं भारत ये रहना चाहिए।’
उर्वशी रौतेला ने भी 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो पोस्ट (Urvashi Rautela Post) किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो अपने घर की छत पर खड़ी हैं और वो सूट में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में तिरंगा पकड़ रखा है। इ़ंडियन लुक के साथ उन्होंने गॉग्लस लगाया हुआ है और बालों को खुला रखा है साथ ही उन्होंने हाथ में तिरंगे के कलर का बैंड बांधा हुआ है, और वो इस दौरान तिरंगा लहराती हुई नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस लिखती हैं, ‘हमारा धर्म कोई भी हो, आखिर में हम सब भारतीय हैं। हमारा देश विश्व में सबसे समृद्ध देश बने। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि हमारे काम दूसरे लोगों की भलाई को कैसे प्रभावित करते हैं। आइए एक उज्जवल भविष्य प्राप्त करने की दिशा में कोशिश करें। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! मस्ती से भरा उत्सव मनाएं!’
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
2 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
3 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
5 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
5 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
6 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
8 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
9 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
11 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines