Rupali Jaiswal
Read More
---विज्ञापन---
75th Independence Day: आज पूरा देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने अपने फैन्स को शुभकामनाएं भेजी हैं। इन्हीं सेलेब्स में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम शामिल है। जिन्होंने खास अंदाज में तिरंगे का सम्मान करते हुए फैंस में देशभक्ति के जज्बे को बढ़ा दिया है।
शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें अपने आवास ‘मन्नत’ पर झंडा फहराते देखा जा सकता है। क्लिप में मेगास्टार को उनकी पत्नी और बेटों आर्यन खान और अबराम खान के साथ देखा जा सकता है। वहीं, इस क्लिप को SRK ने कैप्शन दिया, “घर पर युवाओं को हमारे देश भारत के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सार और बलिदान सिखाने के लिए अभी कुछ और बैठकें करनी होंगी। लेकिन नन्हे-मुन्नों द्वारा झंडा फहराने से हम सभी को तुरंत गर्व, प्यार और खुशी का अनुभव हुआ।”
View this post on Instagram---खबर नीचे जारी है---
वहीं, सलमान खान ने एक खास तस्वीर साझा की है। इस पिक्चर में उन्हें नौसेना के साथ तिरंगा फहराते देखा जा रहा है। इस पिक्चर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है,’75वें स्वतंत्रता दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।’ एक्टर के इस पोस्ट पर फैंस उन्हें भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वो व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
View this post on Instagram---खबर नीचे जारी है---
सलमान और शाहरुख के पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनपर प्यार लुटा रहे हैं। कोई उन्हें भाई कह रहा है तो कोई दिल वाली इमोजी बना रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।