हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

72nd National Film Awards 2026: कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

72nd National Film Awards 2026: गुजरात के एकता नगर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बॉलीवुड और साउथ सितारों को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया है. इस लिस्ट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद हैं.

विज्ञापन
बॉलीवुड और साउथ सितारों को मिलेगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड (Pic Credit- @DoordarshanNational)

Live Updates

18:14 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ नेशनल फिल्म अवॉर्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई है. इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ नेशनल फिल्म अवॉर्ड समाप्त हुआ.

18:02 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में उपस्थित लोगों को संबोधित किया है और अवॉर्ड विनर को बधाई भी दी है. राष्ट्रपति ने कहा, 'एक फिल्म को बनाने में काफी लोगों की मेहनत और योगदान होता है. उन सभी तक यह शुभकामनाएं पहुंचाएं, जिनकी मेहनत से अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का निर्माण हुआ है'

17:53 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: राजकुमार पेरियासामी को मिला बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड

राजकुमार पेरियासामी को फिल्म 'अमरन' के लिए बेस्ट डायरेक्शन का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है. यह मूवी साल 2024 में रिलीज की गई थी. इस मूवी में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी ने अहम किरदार निभाया था

17:48 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: मशहूर डायरेक्टर आदित्य धर को मिला सम्मान

डायरेक्टर आदित्य धर को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए अवॉर्ड दिया गया है. दरअसल, 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म के लिए चुना गया है.

17:43 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: रणदीप हुड्डा को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड

एक्टर रणदीप हुड्डा को 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. इस खास पल पर उनकी पत्नी भी नजर आई और इस अहम मौके को अपने फोन में कैद कर लिया है.

17:37 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का अवॉर्ड

आपको बता दें कि एक्ट्रेस यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. इस अवॉर्ड समारोह में यामी के साथ उनके पति आदित्य धर भी नजर आए हैं.

17:34 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: कार्तिक आर्यन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है. इतना ही नहीं इसी कैटेगरी में साउथ एक्टर ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए अवॉर्ड दिया गया है.

17:29 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: वैकोम विजयालक्ष्मी को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का नेशनल अवॉर्ड

आपको बता दें कि 72 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में वैकोम विजयालक्ष्मी को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है. इतना ही नहीं वायकोम को इस अवॉर्ड सेरेमनी में स्टैंडिंग ओवेशन मिला है.

17:19 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: मनोज मुंतशिर को ‘जाने दो’ गाने के लिए मिला अवॉर्ड

मशहूर गायक मनोज मुंतशिर को फिल्म ‘मैदान’ के गाने ‘जाने दो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का नेशनल अवॉर्ड मिला है. 

17:14 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: फिल्म 'स्त्री' के गाने के लिए विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली को फिल्म 'स्त्री' के गाने 'आज की रात' के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का पुरस्कार दिया गया है. 

17:10 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: फिल्म अवॉर्ड समारोह भूपेंद्र पटेल ने क्या कहा?

72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह आज 22 सितंबर को गुजरात में आयोजित किया गया है. इस समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी नजर आए हैं. उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया है. उन्होंने अपने भाषण में कहा सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि देश समाज को प्रतिबिंब है.

16:58 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: 'श्रीकांत' को मिला रजत कमल पुरस्कार

72 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में श्रीकांत के लिए रजत कमल पुरस्कार दिया गया है. यह अवॉर्ड तुषार हीरानंदानी और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के लिए दिया गया है. बता दें कि इस अवॉर्ड को भूषण कुमार ने लिया है.

16:50 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: साउथ एक्टर धनुष को मिला अवॉर्ड

साउथ सुपरस्टार धनुष को फिल्म 'कैप्टन मिलर' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है. 

16:43 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: केंद्रीय मंत्री अश्विनी ने स्टेज से क्या कहा?

72 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शामिल हुए हैं. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों ने से साफ कहा, 'हमेशा राष्ट्र प्रथम होना चाहिए'.

16:39 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: अनंत नाग को मिला दादासाहब फाल्के सम्मान

अनंत नाग को साल 2024 के लिए दादासाहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया है. इतना ही इस दौरान अनंत नाग को स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है. 

 

16:35 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: बेस्ट स्क्रिप्ट के लिए फराज अली को मिला अवॉर्ड

आपको बता दें कि साल 2024 में आई कश्मीरी शॉर्ट मूवी के लिए फराज अली को बेस्ट स्क्रिप्ट के अवॉर्ड से नवाजा गया है. 

16:28 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: राष्ट्रपति ने आनंद एल राय को किया सम्मानित

72वां फिल्म पुरस्कार समारोह में आनंद एल राय को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक पर बनी डॉक्यूमेंट्री के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है.

16:24 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: सौंदर्य जयचंद्रन को मिला बेस्ट नेरेशन का अवॉर्ड

16:21 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: संजीव श्रीवास्तव को मिला बेस्ट क्रिटिक का अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में बेस्ट फिल्म क्रिटिक का सम्मान संजीव श्रीवास्तव को मिला है.

16:17 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ अवॉर्ड समारोह

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड में पहुंच चुकी हैं और इस समारोह का राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ आगाज कर दिया गया है. 

15:34 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: अवॉर्ड समारोह में पहुंचे मनोज मुंतशिर जताई खुशी

मशहूर गायक मनोज मुंतशिर भी समारोह में शिरकत कर ली है. उन्हें फिल्म मैदान के जाने दो गाने के लिए उन्हें अवॉर्ड मिलने वाला है. इतना ही नहीं मनोज ने रेड कार्पेट पर गाने के दौरान हुए किस्सा को भी शेयर किया है

14:43 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: किसे मिल रहा बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड?

इस बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड यामी गौतम को मिलने जा रहा है. यामी गौतम को ये अवॉर्ड फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए मिलने जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं. यामी गौतम को नेशनल अवॉर्ड मिलने की घोषणा पहले ही हो गई थी.

14:21 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: कहां हो रहा है नेशनल अवॉर्ड?

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 18 जुलाई को ही सितारों को मिलने वाले नेशनल अवॉर्ड की घोषणा कर दी थी. वहीं आज गुजरात के एकता नगर में होने जा रहे इस भव्य अवॉर्ड शो में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी सितारों को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करेंगीं.

13:44 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: किसे मिला था पहला नेशनल अवॉर्ड?

साल 1967 में इस अवॉर्ड में और भी अलग कैटेगरी को शामिल किया गया. इसके बाद साल 1968 में पहली बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड उत्तम कुमार को मिला. इस दौरान उत्तम कुमार को ‘एंथनी फिरंगी’ और ‘चिड़ियाखाना’ फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिया गया था.

13:20 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

साउथ के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. ये पुरस्कार किसी फिल्म के लिए नहीं दिया जाता, बल्कि कलाकार के पूरे करियर के लिए दिया जाता है. अनंत नाग ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन किया है.

13:15 (IST) 22 Sept 2026

72nd National Film Awards 2026 Live: कार्तिक आर्यन-ममूटी को मिलेगा बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ सुपरस्टार ममूटी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कार्तिक आर्यन को 'चंदू चैंपियन' के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है, वहीं ममूटी को 'ब्रह्मयुगम' के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जाएगा.

72nd National Film Awards 2026: 72वां नेशनल अवॉर्ड आज गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया गया है. बॉलीवुड से साउथ के सितारों तक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया. साल 2024 में रिलीज हुईं बेहतरीन फिल्मों के सितारों को ये पुरस्कार दिया गया. बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और साउथ सुपरस्टार ममूटी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. वहीं यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलने वाला है. दरअसल इन सितारों के पुरस्कार मिलने की घोषणा पहले ही कर दी गई थी, वहीं आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सितारों को अवॉर्ड देंगी. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों के फैंस इनके लिए काफी खुश हैं और बधाईयां भी दे रहे हैं.

इस सितारे को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

वहीं इस सेरेमनी में साउथ के दिग्गज एक्टर अनंत नाग को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. ये पुरस्कार किसी फिल्म के लिए नहीं दिया जाता, बल्कि कलाकार के पूरे करियर के लिए दिया जाता है. अनंत नाग ने बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक अपनी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन किया है. ये ही वजह है कि आज उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु के हाथों दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. बता दें जब अनंत नाग को पुरस्कार मिलने की घोषणा की गई थी तो उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी थी.

यह भी पढ़ें: National Film Award के विजेताओं को क्या-क्या मिलता है? जानें गोल्डन और सिल्वर लोटस में क्या है अंतर

विज्ञापन

नेशनल अवॉर्ड की 2 कैटेगरीज

नेशनल फिल्म अवॉर्ड को 2 कैटेगरी में बांटा गया है, जिनका नाम गोल्डन और सिल्वर लोटस है. गोल्डन लोटस कैटेगरी के तहत इसमें बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर या फिर बेस्ट पॉपुलर फिल्म को सम्मान दिया जाता है. इसके साथ ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भी इसी कैटेगरी में शामिल है. वहीं सिल्वर लोटस कैटेगरी में बेस्ट एक्ट्रेस, एक्टर और बेस्ट म्यूजिक को सम्मान दिए जाता है. वहीं जिन भी सितारों को राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड दिया जाता है, उन सभी सितारों को राष्ट्रपति एक ऑफिशियल सर्टिफिकेट भी देते हैं. सर्टिफिकेट के साथ सितारों को शॉल या पट्टिका भी मिलती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola