72 Hoorain BO Collection Day 3: फिल्म ’72 हूरें’ (72 Hoorain) अपने रिलीज होने से पहले ही खूब सुर्खियों में रही है। वहीं, अब इस फिल्म को 7 जुलाई को रिलीज कर दिया गया है।
साथ ही अब फिल्म ’72 हूरें’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितनी कमाई की है।
72 Hoorain ने तीसरे दिन की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर बशीर और पवन मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘72 हूरें’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 47 लाख का बिजनेस किया है, जो बेहद निराशाजनक है। हालांकि ये इस फिल्म के अनुमानित आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर आने के बाद इनमें थोड़ा बदलाव हो सकता है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 1.26 करोड़ रुपये हो गई है।
फिल्म का बीते दो दिनों का कलेक्शन
साथ ही अगर इस फिल्म के बीते दो दिनों के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ‘72 हूरें’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 35 लाख रुपये की कमाई की और दूसरे दिन इस फिल्म ने 45 लाख का कारोबार किया है।
रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी ’72 हूरें’
दरअसल, फिल्म 72 हूरें उन फिल्मों में से है, जो रिलीज होने से पहले ही विवादों में घिर गई। साथ ही उम्मीद की गई कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करेगी, लेकिन फिल्म की ओपनिंग कुछ खास नहीं रही। इसके बाद वीकेंड से उम्मीद की गई, लेकिन वीकेंड पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। अगर इस तरह फिल्म कमाई करेगी तो मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।
फिल्म की कहानी
साथ ही अगर बात करें फिल्म की कहानी की तो ‘72 हूरें’ में दिखाया गया है कि कैसे मासूमों का ब्रेनवॉश करके उन्हें आतंकवाद की दुनिया में धकेला दिया जाता है। इस फिल्म की कहानी उन दो आतंकवादियों के आस-पास घूमती है, जो मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया में बम धमाके को अंजाम देते हैं। दरअसल उन आकतंवादियों का ये मानना होता है कि शहादत देने वालों को जन्नत में ’72 हूरें’ नसीब होती है।
फिल्म के ट्रेलर पर मचा था बवाल
इसके साथ ही बता दें कि ये फिल्म 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज की जा चुकी है। वहीं, इस फिल्म के ट्रेलर पर भी काफी बवाल मचा था। अब रिलीज के बाद इस फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
संबंधित खबरें
मीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच फैसू के रिसेप्शन में पहुंची बहन कृष्णा श्रॉफ
8 hrs ago'किसी ने पकड़ा नहीं...', टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर विद्युत जामवाल का बयान
9 hrs agoरणबीर कपूर को समझ लिया रणवीर सिंह! ‘रामायण’ इवेंट में दिल राजू से हुई गलती
10 hrs ago'वो शराब नहीं पीते...', भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
12 hrs ago'रामायण' के इवेंट में रणबीर कपूर ने तेलुगु फैंस को दिया सरप्राइज
13 hrs agoLIVE: आयुष्मान खुराना-सारा अली खान की 'उड़ता तीर' नेपाल में हुई बैन
14 hrs ago'बोला नहीं जा रहा, गाना क्या गाओगे?' दलेर मेहंदी को मंत्री ने लगाई फटकार
14 hrs ago'जेलर 2' मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? 5 दिनों में 400 करोड़ किए पार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines