71वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स की शाम बेहद ही खास रही. 23 सितंबर 2025 को इस अवॉर्ड शो का दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजन किया गया था. यहां पर विनर्स के नाम अनाउंस किए गए और उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को 30 साल के करियर में पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया. किंग खान को ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर तो रानी को ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया. शाहरुख को पहली बार मिले इस सम्मान के बाद फैंस और परिवार ने खुशी के पल को खूब सेलिब्रेट किया और उन्हें ढेरों बधाई दी. इन सबके बीच अब एक्टर की सोशल मीडिया पर एक स्पीच वायरल हो रही है, जिसमें वह कहते हैं, ‘आज सबने मेरी चाहत से मिला दिया.’
दरअसल, नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जो कि साल 2007 में आई उनकी हिट फिल्म ‘ओम शांति ओम’ का है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे किंग खान एक स्टार एक्टर बनने के सपने देखते हैं और वह दीपिका पादुकोण के दीवाने होते हैं. फिल्म में उनका डबल रोल होता है. फर्स्ट रोल में वह गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और एक एक्टर बनने के सपने देखते हैं. फिल्म में श्रेयस तलपड़े उनके दोस्त पप्पू मास्टर के रोल में होते हैं.
यह भी पढ़ें: 71st National Award के बाद शाहरुख-रानी और करण जौहर का रॉयल डिनर, अनसीन फोटो वायरल
क्या थी शाहरुख खान की इमोशनल स्पीच?
फिल्म में स्ट्रगलर होने के दौरान एक स्पीच देते हैं. वो श्रेयस से बात करते हुए बताते हैं कि जब एक स्टार एक्टर बन जाएंगे और उन्हें अवॉर्ड मिलेगा तो क्या कहेंगे. वही वीडियो क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. क्योंकि एक्टर के करियर में नेशनल अवॉर्ड पाने का पल 30 साल बाद आया है. इस वीडियो में वह कहते हैं, ‘कहते हैं कि अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है. आप सबने मुझे मेरी चाहत से मिला दिया. थैंक्स…मैं दुनिया का राजा जैसा महसूस कर रहा हूं.’ उनकी ये इमोशनल स्पीच काफी चर्चा में है. वीडियो श्रेयस के भी उनकी बात को सुनकर आंसू आ जाते हैं.
यहां देखिए शाहरुख खान की इमोशनल स्पीच
यह भी पढ़ें: कौन हैं जानकी बोदीवाला? 29 की उम्र में मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, लेकिन बड़े चेहरों के बीच गुम हो गया नाम
बहरहाल, अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो साल 2023 में उनकी तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुई थीं. इसमें ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं, अब उनकी आने वाली फिल्मों में ‘किंग’ है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ एक बार फिर से स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: 71st National Award में शाहरुख खान का जेंटलमैन अंदाज, रानी मुखर्जी का पल्लू संभाल जीता फैंस का दिल
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
24 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
1 hr agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
3 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
14 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
15 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
17 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines