71st National Film Awards Live Streaming: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह आज यानी 23 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है. भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अलग-अलग कैटेगरी में इस अवॉर्ड से फिल्मी सितारों को सम्मानित करेंगी. हालांकि विनर्स की लिस्ट की घोषणा भारत सरकार ने पहले ही कर दी थी. इसमें शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी और मोहनलाल जैसे कई बड़े सितारे शामिल हैं. तो चलिए आपको भी बताते हैं इस अवॉर्ड शो को आप कब और कहां लाइव देख सकते हैं. इसके साथ ही विनर लिस्ट पर भी एक नजर डालते हैं.
कब और कहां देखें लाइव?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह को ऑडियंस के लिए दोपहर के 3 बजे से डीडी न्यूज चैनल पर लाइव पर टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं इसे आप डीडी न्यूज चैनल के यूट्यूब पर भी देख सकते हैं. समारोह में विनर्स के नाम एक-एक करके अनाउंस किए जाएंगे और विनर्स रेड कार्पेट पर चलकर मंच पर पहुंचकर अवॉर्ड हासिल करेंगे. इस समारोह के लिए ऑडियंस पहले से ही काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रही हैं. बता दें कोविड महामारी के चलते नेशनल अवॉर्ड 2 साल की देरी से दिए जा रहे हैं. वहीं विनर्स की घोषणा भी भारतीय सरकार ने 1 अगस्त को ही कर दी थी.
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan के नेशनल अवॉर्ड जीतने पर सुहाना ने शेयर किया खास पोस्ट, क्या बोलीं एक्टर की लाडली?
विनर्स की लिस्ट
- बेस्ट एक्ट्रेस- रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
- बेस्ट एक्टर- शाहरुख खान (जवान) और विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
- बेस्ट कन्नड़ फिल्म- द रे ऑफ होप
- बेस्ट हिंदी फिल्म- कटहल
- बेस्ट फीचर फिल्म- 12वीं फेल
- बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- पीवीएनएस रोहित (बेबी, तेलुगु)
- बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- शिल्पा राव (जवान के चलेया के लिए)
- बेस्ट कोरियोग्राफी- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (ढिंढोरा बाजे रे)
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- द केरल स्टोरी
- स्पेशल मेंशन- एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर) एम आर राजाकृष्णन
- बेस्ट मेकअप और कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सैम बहादुर
- बेस्ट डायरेक्टर- द केरल स्टोरी (सुदीप्तो सेन)
- बेस्ट साउंड डिजाइन- एनिमल (हिंदी)
- बेस्ट तेलुगु फिल्म- भगवंत केसरी
- बेस्ट लोकप्रिय फिल्म- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
- बेस्ट तमिल फीचर फिल्म- पार्किंग
- बेस्ट गुजराती फिल्म- वश
यह भी पढ़ें: National Film Awards के बदले में मांगते हैं पैसे… 80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा दावा
मोहनलाल को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
वहीं साउथ सुपरस्टार मोहनलाल को उनके फिल्मी योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा. हाल ही में मोहनलाल को ये अवॉर्ड देने की घोषणा भी की गई थी, जिसके बाद से उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी. अब फैंस को उनके अवॉर्ड लेने का बेसब्री से इंतजार है.
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
52 mins ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 hr agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
3 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
4 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
5 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
7 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
7 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
8 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines