हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

71st National Film Awards: शाहरुख खान को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, देखिए विनर्स लिस्ट

71st National Film Awards: 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आगाज हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रीय पुरस्कार देकर सभी हस्तियों को सम्मानित किया. इस अवॉर्ड शो से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें.

विज्ञापन
71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स में क्या-क्या हुआ? (Photo Credit- Social Media)

Live Updates

19:07 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: गौरी खान ने पति शाहरुख खान को दी बधाई

शाहरुख खान को आज फिल्म 'जवान' के लिए पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है. इस खुशी के मौके पर उनकी वाइफ गौरी खान ने भी बधाई पोस्ट शेयर किया है. SRK की फोटो शेयर करते हुए गौरी ने लिखा, 'शाहरुख क्या जर्नी रही है. राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर बधाई! बेहद डिजर्विंग… ये आपके सालों के हार्डवर्क और डेडिकेशन का नतीजा है. अब मैं इस अवार्ड के लिए एक स्पेशल मेंटल डिजाइन कर रहा हूं.'

18:26 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: वैभवी मर्चेंट को ‘रॉकी और रानी’ के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड

वैभवी मर्चेंट को ‘रॉकी और रानी’ के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है.

18:23 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: एनिमल के लिए मिला बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड

हर्षवर्धन रामेश्वर को हिंदी फिल्म 'एनिमल' के लिए सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर सिल्वर लोटस से सम्मानित किया गया है.

18:17 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: मराठी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का अवॉर्ड

Trisha Vivek Thosar को मराठी फिल्म 'नाल 2' के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया है.

17:33 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

5 बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. ये उनका लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड है. वो एक्टर के अलावा एक प्रोड्यूसर भी हैं. उन्होंने अपने करियर में 400 से ज्यादा फिल्में की हैं.

17:29 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म

'रॉकी और रानी' की प्रेम कहानी के डायरेक्टर करण जौहर को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.

17:28 (IST) 23 Sept 2025

मेघना गुलजार को मिला अवॉर्ड

'सैम बहादुर' की डायरेक्टर मेघना गुलजार को मिला नेशनल अवॉर्ड.

17:27 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: 'हनुमान' के डायरेक्टर को गोल्डन लोटस

द्रौपदी मुर्मू ने 'हनुमान' के डायरेक्टर को गोल्डन लोटस से सम्मानित किया है।

17:24 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: विक्रांत मैसी को मिला नेशनल फिल्म अवॉर्ड

विक्रांत मैसी को उनकी फिल्म '12वीं फेल' के लिए सम्मानित किया गया है.

17:23 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: शाहरुख खान को मिला नेशनल अवॉर्ड

शाहरुख खान को उनकी फिल्म 'जवान' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड दिया गया है.

17:21 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: रानी मुखर्जी को मिला पहला राष्ट्रीय सम्मान

रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के लिएबे स्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है.

17:20 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

गुजराती फिल्म 'वश' के लिए जानकी वोडीवाला को सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया है.

17:17 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार

सुकृति वेणु कैंडी को मिला राष्ट्रीय पुरुस्कार.

17:14 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ फीमेल प्ले बैक सिंगर

शिल्पा राव को फिल्म 'जवान' के गाने 'चलेया' के लिए बेस्ट फीमेल प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिला है.

17:12 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: 'द केरल स्टोरी' को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड

फिल्म 'द केरल स्टोरी' को बेस्ट सिनेमेटोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया है.

17:04 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म

गुजराती फिल्म 'वश' के निर्देशक को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ है.

17:00 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म

'कटहल' के निर्देशक को रजत कमल से सम्मानित किया गया है.

16:57 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म

अमृता अरुण राव ने फिल्म 'श्यामांची आई' के लिए सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का अवॉर्ड लिया है.

16:54 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ पंजाबी फिल्म का मिला अवॉर्ड

फिल्म 'गॉडडे गॉडडे चा' को बेस्ट पंजाबी फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है.

16:52 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म

'भगवंत केसरी' को सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड मिला है.

16:49 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: फीचर फिल्म के लिए 'एनिमल' के रिकॉर्डिंग मिक्सर को मिला अवॉर्ड

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' के रिकॉर्डिंग मिक्सर को अवॉर्ड दिया गया है.

16:43 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: फिल्म 'फ्लॉवरिंग मैन' को मिला अवॉर्ड

फिल्म 'फ्लॉवरिंग मैन' के लिए मिला बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड. सौम्यजीत घोष ने ये अवॉर्ड लिया है.

16:36 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: 71st National Film Awards Live: बेस्ट डाक्यूमेंट्री का अवॉर्ड

डॉक्टर राजेश चंदवानी को बेस्ट डाक्यूमेंट्री के लिए मिला सम्मान.

16:33 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: पीयूष ठाकुर को मिला अवॉर्ड

श्री पियूष ठाकुर को रजत कमल से सम्मानित किया गया.

16:27 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: उत्त्पल दत्ता को मिला अवॉर्ड

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की शुरुआत उत्पल दत्ता को सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक का अवॉर्ड देकर किया गया है.

16:14 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: स्टेज पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रगान हुआ शुरू

अवॉर्ड सेरेमनी के आगाज से पहले राष्ट्रगान गाया गया है. इसके बाद अवॉर्ड्स देने का सिलसिला शुरू होगा.

15:49 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: रानी मुखर्जी के साथ दिखे शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान अपना नेशनल अवॉर्ड रिसीव करने पहुंच चुके हैं। वो एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ बैठे हुए दिखाई दिए हैं।

15:45 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: विधु विनोद चोपड़ा और अनुपमा चोपड़ा रेड कार्पेट पर पहुंचे

फिल्म '12वीं फेल' के लिए डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा अपनी वाइफ अनुपमा चोपड़ा के साथ रेड कार्पेट पर दिखे. अनुपमा चोपड़ा अपने पति का हौसला बढ़ाने उनके साथ पहुंची हैं.

15:38 (IST) 23 Sept 2025

71st National Film Awards Live: रेड कार्पेट पर दिखीं एकता कपूर

फिल्म 'कटहल' को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिल रहा है. ऐसे में एकता कपूर भी रेड कार्पेट पर इस अवॉर्ड के लिए खुशी जताती हुई नजर आई हैं. उन्होंने इस अवॉर्ड को पूरी टीम की मेहनत बताया है.

71st National Film Awards 2025 Winners : 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स का आगाज हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार देकर विनर्स को सम्मानित किया. इस अवॉर्ड शो की शाम बेहद ही खास रही. जहां शाहरुख खान और रानी मुखर्जी को उनका पहला नेशनल अवॉर्ड मिला वहीं, साउथ एक्टर मोहनलाल को उनके काम के लिए दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया. इसके अलावा मराठी समेत अन्य भाषाओं की फिल्मों के एक्टर्स, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, सिंगर्स को भी यह सम्मानित किया गया. यहां तक कि चाइल्ड आर्टिस्ट्स को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया. यह सम्मान साल 2023 की फिल्मों के लिए दिया गया.

यह भी पढ़ें: 71st National Film Awards कब और कहां देखें? विनर्स की लिस्ट पर भी डालें एक नजर

दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

आपको बताते दें कि शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया. वहीं, रानी मुखर्जी मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया. विक्रांत मैसी को ’12वीं फेल’ के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया. इस लिस्ट में ‘सैम बहादुर’, ‘हनुमान’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसे फिल्मों को भी अन्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

गौरतलब है कि यह अवॉर्ड शो दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया है. जहां पर सभी सितारे पहुंच चुके हैं. रेड कार्पेट से भी तस्वीरें सामने आ रही हैं. नेशनल अवॉर्ड्स से जुड़े सभी अपडेट्स News 24 पर पढ़ें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola