71st National Award Shahrukh Khan-Rani Mukherjee: 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह फिल्मी सितारों के लिए यादगार रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, करण जौहर, विक्रांत मैसी और मोहनलाल जैसे बड़े सितारों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. अब शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर की एक फोटो काफी वायरल हो रही है. इसमें ये तीनों सितारे राष्ट्रपति भवन में बैठे हुए साथ में रॉयल डिनर करते नजर आ रहे हैं. तीनों की बॉन्डिंग को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है. वहीं ये फोटो सामने आते ही तेजी से वायरल हो गई.
तीनों सितारों का रियूनियन
नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर साथ में रॉयल डिनर एन्जॉय करते नजर आए. सोशल मीडिया पर तीनों की एक फोटो खूब वायरल हो रही है. ये फोटो राष्ट्रपति भवन की है, जहां तीनों डाइनिंग टेबल में साथ में बैठकर डिनर करते नजर आ रहे हैं. बता दें तीनों ‘कुछ-कुछ होता है’ और ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी मूवीज में साथ में काम कर चुके हैं. वहीं शाहरुख, रानी और करण की बॉन्डिंग भी आपस में बहुत शानदार है.
यह भी पढ़ें: 71st National Award में शाहरुख खान का जेंटलमैन अंदाज, रानी मुखर्जी का पल्लू संभाल जीता फैंस का दिल
शाहरुख को मिला पहला नेशनल अवॉर्ड
शाहरुख खान ने ‘जवान’ मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. इसमें खास बात ये थी कि शाहरुख खान को अपने 33 साल के फिल्मी करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला. शाहरुख के साथ ही रानी मुखर्जी को मिसेज मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में अकेले शाहरुख खान को नहीं, बल्कि विक्रांत मैसी को भी ’12वीं फेल’ मूवी के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. वहीं करण जौहर को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के लिए बेस्ट पॉपुलर फिल्म का नेशनल अवॉर्ड मिला.
यह भी पढ़ें: Mohanlal से पहले इन 5 सितारों ने जीता Dadasaheb Phalke Award, लिस्ट में किस-किसका नाम?
मोहनलाल ने बटोरी लाइमलाइट
साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मोहनलाल को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया. उन्हें जब स्टेज पर अवॉर्ड लेने के लिए बुलाया गया तब उनकी लाइफ की जर्नी को भी स्टेज पर लगी एक स्क्रीन पर दिखाया गया. मोहनलाल के फैंस भी एक्टर की इस उपलब्धि से काफी ज्यादा खुश हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दे रहे हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 hr agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 hr agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
2 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
20 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
20 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
22 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
22 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
23 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines