Shahrukh Khan-Rani Mukherji Video Viral: 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में भारतीय फिल्मी सितारों का बोलबाला रहा. शाहरुख खान, रानी मुखर्जी, विक्रांत मैसी और मोहनलाल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया. वहीं सोशल मीडिया पर नेशनल अवॉर्ड समारोह से एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें शाहरुख खान, रानी मुखर्जी का पल्लू संभालते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान के इस जेस्चर की वजह से सोशल मीडिया पर किंग खान के फैंस उन्हें असली जेंटलमैन बोल उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान ने अपने इस जेस्चर से एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया.
शाहरुख खान के जेस्चर ने जीता दिल
दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह से वायरल हुए शाहरुख खान के इस वीडियो पर सोश्ला मीडिया यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं. वीडियो रानी मुखर्जी शाहरुख खान के आगे चलती नजर आ रही हैं और उनकी साड़ी का पल्लू जमीन पर लग रहा है. शाहरुख खान ने जैसे ही ये देखा तो उन्होंने जेंटलमैन बन रानी मुखर्जी के पल्लू को हाथों में संभाल लिया और रानी के पीछे-पीछे चलने लगे.
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan को मिली नेशनल अवॉर्ड की आधी प्राइज मनी, Vikrant Massy बने वजह
वीडियो तेजी से वायरल
सुपरस्टार शाहरुख खान का ऐसा अंदाज देख उनके फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए. वायरल वीडियो पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं कि एक ही तो दिल है किंग खान कितनी बार जीतोगे. नेटिजन्स भी शाहरुख खान के इस जेस्चर के दीवाने हो गए. बता दें पल्लू संभालने के साथ-साथ शाहरुख खान, रानी मुखर्जी को सीट पर बैठाने में मदद भी करते नजर आए. शाहरुख और रानी मुखर्जी का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को काफी क्यूट लग रहा है.
यह भी पढ़ें: Mohanlal से पहले इन 5 सितारों ने जीता Dadasaheb Phalke Award, लिस्ट में किस-किसका नाम?
किसे मिला अवॉर्ड?
बता दें बीते दिन दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह में शाहरुख खान को पहली बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया. किंग खान को ‘जवान’ मूवी के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है. वहीं रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. इनके साथ-साथ विक्रांत मैसी को भी ’12th फेल’ मूवी के लिए बेस्ट एक्टर कैटगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके साथ ही मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया.
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 hr agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
8 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines