Dadasaheb Phalke Award Winners: 71वें नेशनल अवॉर्ड समारोह की शाम फिल्मी सितारों के लिए काफी शानदार रही. शाहरुख खान, विक्रांत मैसी, रानी मुखर्जी और मोहनलाल जैसे बड़े सितारों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. शाहरुख खान ने जहां अपने करियर में पहली बार नेशनल अवॉर्ड जीता, वहीं साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल को उनके फिल्मी करियर के लिए दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड मिला. मोहनलाल से पहले भी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड कई सितारे अपने नाम कर चुके हैं. चलिए आज हम आपको दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीतने वाले 5 सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है?
Mithun Chakraborty
साल 2024 में मिथुन चक्रवर्ती को भी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था. हिंदी सिनेमा में अपने शानदार करियर के लिए मिथुन चक्रवर्ती ने इस अवॉर्ड को जीता था. मिथुन को लाइफटाइम अचीवमेंट का पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ही दिया था. बता दें मिथुन चक्रवर्ती अपने करियर में 350 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan को मिली नेशनल अवॉर्ड की आधी प्राइज मनी, Vikrant Massy बने वजह
Rekha
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा को साल 2023 में हुए दादा साहब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था. बॉलीवुड में रेखा ने दशकों तक अपना योगदान दिया है, इसी वजह से उन्हें ये अवॉर्ड दिया गया. उन्हें भी भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से ये अवॉर्ड मिला था.
Rajinikanth
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को तमिल फिल्मों में योगदान देने के लिए साल 2019 में दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था. हालांकि उन्हें ये अवॉर्ड साल 2021 में हुए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया गया था. साउथ सुपरस्टार ने अपने इस अवॉर्ड को अपने गुरु के. बालचंदर को डेडिकेट किया था.
Amitabh Bachchan
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने साल 2018 में इस अवॉर्ड को जीता था. बिग बी को ये पुरस्कार पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों मिला था. हिंदी सिनेमा में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सुपरस्टार को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था. अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ इस समारोह में शामिल हुए थे.
Manoj Kumar
दिवंगत एक्टर मनोज कुमार ने भी दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड जीता था. साल 2015 में एक्टर को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों ये अवॉर्ड मिला था. उन्हें भी भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए इस अवॉर्ड से नवाजा गया था. बता दें मनोज कुमार ने अपने जीवन में कईं देशभक्ति फिल्में दी थी, जिस वजह से उनका नाम ‘भारत कुमार’ पड़ गया था.
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
53 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines