70th National Film Award: बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। मिथुन दा को सिनेमा में उनके योगदान के लिए इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। जी हां, इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करके दी है। जैसे ही फैंस को ये खबर मिली तो हर कोई खुशी से झूम उठा। गौरतलब है कि मिथुन दा हमेशा ही अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाए हुए हैं।
70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी में होगा एक्टर का सम्मान
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने पोस्ट में जानकारी देते हुए लिखा कि हम ये अनाउंसमेंट करते हुए बेहद खुशी मिल रही है कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने इंडियन सिनेमा में दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को उनके योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का फैसला किया है। 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी यानी 8 अक्टूबर को उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी बधाई
इस खास मौके पर अब पीएम नरेन्द्र मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने एक्टर को बधाई देते हुए लिखा कि बहुत खुशी हो रही है कि भारतीय सिनेमा में मिथुन चक्रवर्ती जी को उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वो एक कल्चरल आईकन हैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं।
इंडस्ट्री में आने के लिए किया खूब संघर्ष
मिथुन चक्रवर्ती… हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम जो हमेशा लोगों के जहन में रहेगा। ये तो सभी जानते हैं कि मिथुन दा को इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए कितने संघर्ष करने पड़े हैं। कोई भी इंसान अपने जीवन में कुछ ना कुछ बेहतर करना चाहता है और इसके लिए हर किसी को जमकर मेहनत करनी पड़ती है। मिथुन ने भी सिनेमा में आने के लिए ऐसा ही कुछ किया और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग ही जगह बना ली। अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले मिथुन दा आज हर किसी के दिल में एक अलग जगह रखते हैं।
मिथुन ने की है खूब मेहनत
हिंदी सिनेमा में कदम रखने से पहले मिथुन ने बेहद गरीबी के दिन भी देखे हैं। ऐसे में उनके संघर्ष को हर कोई जानता है। कभी सड़कों पर रातें बिताना और कभी भूखे पेट ही सो जाना, अपनी किस्मत से लड़ते हुए आज मिथुन इस मुकाम पर हैं कि उन्हें ‘दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड’ से नवाजा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी मिथुन दा के नाम कई अवॉर्ड हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 18 की पहली कंटेस्टेंट कंफर्म, Salman Khan के शो में किस ‘नागिन’ का होगा तांडव
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines