70th Filmfare Awards 2025: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 का आजोयन इस वक्त अहमदाबाद के ईकेए एरिना में चल रहा है. स्टार्स को उनके काम के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं. इस इवेंट में शाहरुख खान बतौर होस्ट पहुंचे हैं. अब किंग खान तो किंग खान हैं, वो हमेशा ही कुछ ऐसा करते हैं कि लोगों का दिल जीता लेते हैं. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में भी शाहरुख खान ने कुछ ऐसा ही किया और एक बार फिर से लोगों के दिलों में उनके लिए इज्जत बढ़ गई.
किंग खान ने फिर जीता लोगों का दिल
दरअसल, 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में नितांशी गोयल को फिल्म ‘लापता लेडीज’ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला है. इस दौरान जब नितांशी अपना अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर जा रही थी, तो किंग खान उन्हें लेने के लिए सीढ़ियों तक आए, लेकिन नितांशी सीढ़ियां चढ़ते हुए लड़खड़ा गईं और किंग खान ने एक जेंटलमैन की तरफ नितांशी को संभाला.
नितांशी को संभालते नजर आए शाहरुख खान
शाहरुख खान का नितांशी को यूं संभालना एक बार फिर से लोगों ने दिलों को छू गया. इस दौरान का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तो वायरल हो गया और यूजर्स ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि वो सच में लकी गर्ल है.
यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
दूसरे यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट किया कि वो नर्वस थी, लेकिन एसआरके ने उन्हें संभाल लिया और वो हमेशा औरतों की इज्जत करते हैं. एक और यूजर ने कहा कि वो सच में जेंटलमैन हैं. एक और यूजर ने कहा कि और इसलिए ही वो इतने सक्सेसफुल इंसान हैं. एक अन्य ने लिखा कि किंग खान ने दिल जीत लिया. इस तरह यूजर्स ने इस वीडियो पर प्यार लुटाया है.
करण जौहर ने लगाया गले
इसके अलावा अगर इस वीडियो की बात करें तो इसमें देखा जा सकता है कि नितांशी अपना अवॉर्ड लेने के लिए स्टेज पर आ रही हैं और किंग खान उन्हें संभाल रहे हैं. इसके बाद जब नितांशी स्टेज पर अपना अवॉर्ड लेती हैं, तो शाहरुख खान उनकी ड्रेस को पीछे से ठीक भी करते हैं, जिससे उनकी फोटोज खराब ना हो. इसके बाद अक्षय कुमार नितांशी को अवॉर्ड देते हैं और करण जौहर उन्हें हग करते हैं.
यह भी पढ़ें- 70th Filmfare Awards 2025 LIVE: Kunal Kemmu ने जीता बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड
संबंधित खबरें
KBC में माधुरी दीक्षित बनीं 'चंद्रमुखी', अमिताभ बच्चन ने की तारीफ
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 7 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
14 hrs agoहिमाचल प्रदेश नहीं, मुंबई में ही रहेंगे यामी गौतम-आदित्य धर
17 hrs agoरश्मिका-विजय की 'राणाबाली' में दिखेगा 'द ग्रेट मद्रास अकाल' का इतिहास
17 hrs ago'जेलर 2' के ट्रेलर में रजनीकांत संग दिखा विद्या बालन का धांसू अवतार
18 hrs agoStreet Fighter के ट्रेलर लॉन्च में विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोकी सांस
19 hrs agoBigg Boss 20: गर्लफ्रेंड के होते हुए लव के लिए धड़का स्काउट का दिल!
20 hrs agoवीकेंड के बाद भी नहीं थमी Drishyam 3 की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
21 hrs ago'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 day agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines