हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

70th Filmfare Awards 2025 Updates: बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट तो बेस्ट एक्टर बने अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन

70th Filmfare Awards 2025 Updates: 11 अक्टूबर की शाम सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास रहा. 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हुआ. इससे जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें.

विज्ञापन
70th Filmfare Awards 2025. image credit- social media

Live Updates

01:59 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: बेस्ट एक्टर बने कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन

फिल्मफेयर 2025 के बेस्ट एक्टर अभिषेक बच्चन और कार्तिक आर्यन बने हैं. अभिषेक को आई वांट टू टॉक और कार्तिक को चंदू चैंपियन के लिए ये विनर चुना गया है.

01:54 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: आलिया भट्ट को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. उन्हें ये अवॉर्ड फिल्म जिगरा में शानदार परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है.

01:52 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: नितांशी गोयल और प्रतिभा रांटा साथ में आईं नजर

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में 'लापता लेडीज' की दोनों एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा और नितांशी गोयल ने लाइमलाइट चुरा ली. दोनों अभिनेत्रियों का ग्लैमरस अंदाज देखने के लिए मिला. साथ ही दोनों एक साथ नजर भी आईं.

01:50 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: राजकुमार राव को मिला बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड

राजकुमार राव ने भी फिल्मफेयर की विनिंग लिस्ट में जगह बनाई है. उन्हें फिल्म 'श्रीकांत' के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

01:48 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: प्रतिभा रांटा को मिला बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स अवॉर्ड

किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' के खाते में एक और अवॉर्ड आ गया है. अब प्रतिभा रांटा को बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स का अवॉर्ड दिया गया है.

01:47 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: I Want to Talk को मिला बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का अवॉर्ड

अभिषेक बच्चन की फिल्म I Want to Talk को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 दिया गया. डायरेक्टर सुजीत सरकार ने इसे रिसीव किया.

01:42 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: कृति सेनन ने जीनत अमान को दिया ट्रिब्यूट

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में कृति सेनन ने अपनी धांसू परफॉर्मेंस दी. इस अवॉर्ड शो में जीनत अमान को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया. वहीं, कृति ने उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के जरिए ट्रिब्यूट दिया है. देखिए झलकियां...

01:40 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: 'सूरज हुआ मद्धम' पर शाहरुख काजोल की परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर 2025 में शाहरुख खान और काजोल ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी. दोनों ने 'सूरज हुआ मद्धम' गाने पर भी एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. देखिए वीडियो...

01:38 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: करण जौहर को मिला सिने आइकन अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड को करण जौहर ने होस्ट तो किया साथ ही उन्हें एक स्पेशल ट्रॉफी भी मिली. 90s में बॉलीवुड को डिफाइन करने के लिए उन्हें सिने आइकन अवॉर्ड दिया गया.

01:35 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: 'कुछ कुछ होता है' के गाने पर शाहरुख खान और काजोल की धमाकेदार परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में काजोल और शाहरुख खान ने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी. दोनों ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के गाने 'लड़की बड़ी अंजानी है' पर शानदार मूव्स दिखाए.

00:32 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: अभिषेक बच्चन ने मां जया को दिया ट्रिब्यूट

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अभिषेक बच्चन ने धांसू परफॉर्मेंस दी. इस दौरान उन्होंने मां जया बच्चन को ट्रिब्यूट दिया. साथ ही 'तेरी निंदिया' गाने पर परफॉर्मेंस को पिता अमिताभ बच्चन को डेडिकेट किया.

00:21 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: स्नेहा देसाई को मिला बेस्ट स्क्रीन प्ले अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में लापता लेडीज का जलवा देखने के लिए मिला. इसी कड़ी को बढ़ाते हुए अब इसकी झोली में एक और कैटेगरी में अवॉर्ड आया है. बेस्ट स्क्रीनप्ले की कैटेगरी में स्नेहा देसाई को सम्मानित किया गया है.

00:16 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: एली अवराम का दिखा ग्लैमरस लुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में ग्लैमरस लुक देखने के लिए मिला. वह स्टाइलिश ड्रेस में दिखीं.

00:05 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: छाया कदम को मिला बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड

फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए एक्ट्रेस छाया कदम को बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल का अवॉर्ड मिला.

00:03 (IST) 12 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: रवि किशन को मिला बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड

रवि किशन ने फिल्म 'लापता लेडीज' में एक शानदार भूमिका प्ले की. इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग रोल की कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 मिला.

23:54 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: इन्हें मिला Best Adapted Screenplay का अवॉर्ड

रितेश शाह और तुषार शीतल को फिल्म 'आई वांट टू टॉक' के लिए बेस्ट अडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड दिया गया.

23:48 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: आदित्य धर और मोनल ठक्कर को मिला बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड

फिल्ममेकर आदित्य धर और मोनल ठक्कर को फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड दिया गया.

23:46 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: रेड कार्पेट पर पहुंचे शरीब हाशमी

फिल्मफेयर 2025 के रेड कार्पेट पर शरीब हाशमी ने भी शिरकत की.

23:44 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: हुमा कुरैशी का दिखा ट्रेडिशनल अंदाज

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में हुमा कुरैशी का ट्रेडिशन लुक देखने के लिए मिला. वह व्हाइट साड़ी, बालों में गजरा लगाए बेहद ही खूबसूरत दिखीं.

23:39 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: श्याम बेनेगल को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फिल्मफेयर 2025 में श्याम बेनेगल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया.

23:36 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: संजू राठोड़ के गाने पर थिरकीं हुमा कुरैशी

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 से हुमा कुरैशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह संजू राठौड़ के गाने पर शानदार मूव्स दिखाते हुए नजर आ रही हैं.

23:24 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: रेड कार्पेट पर पहुंचे सनी सिंह

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर सनी सिंह को देखा गया. वह ब्लाइट सूट-बूट में नजर आए

23:23 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: राम संपत को मिला बेस्ट म्यूजिक एलबम का अवॉर्ड

राम संपत को बेस्ट म्यूजिक एलबम का अवॉर्ड दिया गया. उन्हें ये सम्मान 'लापता लेडीज' के लिए दिया गया है.

23:20 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: 'लापता लेडीज' के लिए इन्हें मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड

नेटफ्लिक्स की हिट फिल्म 'लापता लेडीज' को बेस्ट लिरिसिस्ट का अवॉर्ड मिला. प्रशांत पांडेय को ये अवॉर्ड गाना 'सजनी रे' के लिए दिया गया है.

23:15 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल बने अरिजीत सिंह

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए अरिजीत सिंह को चुना गया. उन्हें 'लापता लेडीज' के सजनी गाने के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस कैटेगरी के लिए भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह भी नॉमिनेट थे.

23:13 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: Madhubanti Bagchi को मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

Madhubanti Bagchi को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया. उन्हें 'आज की रात' के लिए इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

23:10 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: Achint Thakkar को मिला आर डी बर्मन अवॉर्ड

Achint Thakkar को फिल्म 'जिगरा' और 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के म्यूजिक के लिए आर डी बर्मन अवॉर्ड दिया गया.

23:03 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं काजोल

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में काजोल को बेहद ही खूबसूरत देखा गया. उन्होंने रेड कार्पेट पर ब्लैक साड़ी में शिरकत कर अवॉर्ड शो में चार चांद ही लगा दिए.

23:00 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर अक्षय कुमार की शानदार परफॉर्मेंस

अक्षय कुमार का फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' पर भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देते हुए देखा गया.

22:55 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 LIVE: जीनत अमान को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में जीनत अमान को लाइम टाइम अचीवमेंट अवॉड्स दिया गया. इस दौरान वह स्टेज पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं.

22:52 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live: रेड कार्पेट पर पहुंचीं 'आश्रम' की पम्मी पहलवान

'आश्रम' की पम्मी पहलवान उर्फ अदिति पोहनकर ने फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर शिरकत की. इस दौरान उनका स्टाइलिश अंदाज देखने के लिए मिला.

22:46 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live: कृति सेनन के साथ दिखीं जया बच्चन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर कृति सेनन को जया बच्चन के साथ देखा गया. दोनों ने साथ में पोज भी दिया.

22:43 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live: अक्षय कुमार ने फिल्मफेयर में दी शानदार परफॉर्मेंस

अक्षय कुमार ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शानदार परफॉर्मेंस दी है. उन्होंने अपनी फिल्म 'धड़कन' के गाने 'तुम दिल की धड़कन' को रीक्रिएट किया है. उनकी पावरफुल परफॉर्मेंस देखने के लिए मिली.

22:40 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live: पहले फिल्मफेयर के लिए एक्साइटेड दिखीं किरन राव

किरन राव अपने पहले फिल्मफेयर के लिए काफी एक्साइटेड दिखी हैं. रेड कार्पेट पर उनका शानदार लुक देखने के लिए मिला. आपको बता दें कि उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज’ को कई कैटेगरीज में नॉमिनेशन मिला है. ऐसे में उन्होंने कहा कि ये मेरा पहला फिल्मफेयर है, जिसके लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं.

22:27 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Sanya Malhotra ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में लूटी लाइमलाइट

सान्या मल्होत्रा ने ​फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अपने लुक से चार चांद लगाए हैं. सान्या मल्होत्रा ने इवेंट में आते ही लाइमलाइट चुरा ली है.

22:24 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: अमिताभ बच्चन को स्टेज पर बर्थडे किया गया विश, स्टेज पर दिखीं जया बच्चन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के स्टेज पर जया बच्चन शाहरुख खान और करण जौहर के साथ नजर आईं. इस दौरान सभी ने मिलकर अमिताभ बच्चन को बर्थडे विश किया.

22:22 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Lakshya को मिला बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर का अवॉर्ड

फिल्म 'किल' के लिए लक्ष्य लालवानी को बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर का अवॉर्ड मिला है.

21:58 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Aditya Suhas Jambhale को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड

आदित्य सुहास जंभाले को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है.

21:56 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Nitanshi Goel को मिला बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड

नितांशी गोयल को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला है.

21:46 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: ग्लैमरस लुक में छाईं कृति सेनन, देखें फोटोज

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में कृति सेनन अपने ग्लैमरस लुक से छा गई हैं. अभिनेत्री के लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है.

21:44 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Kunal Kemmu को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में कुणाल खेमू को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. कुणाल को ये अवॉर्ड 'मडगांव एक्सप्रेस' के लिए मिला है.

21:40 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: ShahRukh Khan ने स्टेज पर की मेगा एंट्री, देखें वीडियो

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शाहरुख खान अपनी मेगा एंट्री कर चुके हैं और उनका अंदाज फैंस का दिल छू गया है. किंग खान की परफॉर्मेंस देख फैंस बेहद खुश हैं.

21:38 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Karan Johar और ShahRukh Khan ने इवेंट में कमाल की परफॉर्मेंस दी

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में करण जौहर और शाहरुख खान ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है. करण के डांस मूव्स फैंस का दिल जीत रहे हैं.

21:35 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Karan Johar और Shahrukh Khan एक साथ दिखे, देखें फोटोज

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के स्टेज पर फिल्ममेकर करण जौहर और शाहरुख खान स्टेज पर इवेंट को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

21:33 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Nitanshi Goel ने रेड कार्पेट पर ली एंट्री, लगीं बला की खूबसूरत

नितांशी गोयल 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में पहुंच चुकी हैं. इस दौरान वो येलो कलर की ड्रेस में नजर आईं. नितांशी के लुक के वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स की धड़कनें बढ़ा दी हैं.

21:29 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: स्टेज पर आते ही छा गए ShahRukh Khan

शाहरुख खान का 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के स्टेज से लेटेस्ट वीडियो सामने आया है. किंग खान ने स्टेज पर आते ही अपना जलवा बिखेर दिया है.

21:28 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Shoojit Sircar हैं बेहद एक्साइटेड, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के लिए हैं नॉमिनेट

शूजित सरकार ने भी इस इवेंट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और वो फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में नॉमिनेटेड हैं. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि क्या उन्हें अवॉर्ड मिलेगा? या नहीं, लेकिन वो इसके लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

21:25 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: इवेंट में ShahRukh Khan ने दिया सिग्रनेचर पोज

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अपना सिग्रनेचर पोज दिया है, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आते ही छा गई हैं.

21:23 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Kriti Sanon ने ग्रीन आउटफिट में रेड कार्पेट पर ली एंट्री

अभिनेत्री कृति सेनन भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के रेड कार्पेट पर एंट्री ले चुकी हैं. कृति सेनन का लुक बेहद कमाल का है और वो बला की खूबसूरत लग रही हैं.

21:14 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: शूजीत सरकार और मौसमी चटर्जी एक साथ आए नजर

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में शूजीत सरकार और मौसमी चटर्जी एक साथ नजर आए हैं. दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आपस में बातें करते दिख रहे हैं.

21:12 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Ananya Panday ने किया गजब का डांस, देखें वीडियो

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में अनन्या पांडे ने बेहद शानदार परफॉर्मेंस दी है. अभिनेत्री ने इस इवेंट में अपने डांस से चार चांद लगा दिए हैं. अब सोशल मीडिया पर उनके डांस का वीडियो वायरल हो रहा है.

21:09 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Moushumi Chatterjee ने फिल्मफेयर को बताया 'ट्रेडिशन'

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी भी फिल्मफेयर 2025 में पहुंच चुकी हैं. इस दौरान एक्ट्रेस ने इस अवॉर्ड इवेंट को एक 'ट्रेडिशन' के तौर पर डिफाइन किया.

21:04 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: रेड कार्पेट पर पहुंचे Siddhant Chaturvedi

फिल्म 'धड़क 2' एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी भी इस इवेंट के रेड कार्पेट पर पहुंच चुके हैं. इस दौरान वो बेहद हैंडसम लुक में नजर आए.

21:03 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: ऑल ब्लैक लुक में छाए करण जौहर

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे हैं. इसका एक वीडियो भी फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

21:00 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: करण जौहर और रवि किशन का वीडियो वायरल

फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में करण जौहर पहुंच चुके हैं. करण जौहर के साथ रवि किशन भी नजर आए. दोनों इस इवेंट में चार चांद लगा रहे हैं. फैंस को दोनों का ही लुक बेहद पंसद आ रहा है.

20:49 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेहद हैंडसम लगे Lakshya Lalwani, देखें एक्टर का लुक

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 से लक्ष्य लालवानी का वीडियो सामने आया है. इस इवेंट में लक्ष्य ने अपने स्वैग से जलवा बिखेर दिया है और वो कमाल के हैंडसम लग रहे हैं.

20:45 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शाहरुख खान का शानदार लुक

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शाहरुख खान अपने स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं. किंग खान के वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस को 'पठान' को लुक बेहद पसंद आ रहा है.

20:35 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट साउंड डिजाइन के लिए किसे मिला अवॉर्ड?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सुभाष साहू को फिल्म 'किल' के लिए बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड मिला है.

20:33 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: किसे मिला बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवॉर्ड?

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में राम संपत को फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर के अवॉर्ड से नवाजा गया है.

20:31 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड किसे मिला?

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बॉस्को सीजर को फिल्म 'बैड न्यूज' के 'तौबा-तौबा' गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है.

20:30 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड किसके नाम?

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में रीडिफाइन को फिल्म 'मूंज्या' के लिए बेस्ट वीएफएक्स का अवॉर्ड मिला है.

20:28 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट एक्शन के अवॉर्ड से किसे नवाजा गया?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सीयंग ओएच और परवेज शेख को फिल्म 'किल' के लिए बेस्ट एक्शन के अवॉर्ड से नवाजा गया है.

20:25 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड किसके नाम?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में शिवकुमार वी. पणिक्कर ने फिल्म 'किल' के लिए बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड मिला है.

20:23 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: किसने जीता बेस्ट कॉस्टयूम का अवॉर्ड?

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में दर्शन जालान ने फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए बेस्ट कॉस्टयूम का अवॉर्ड अपने नाम किया है.

20:21 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: किसे मिला बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड?

मयूर शर्मा को 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में फिल्म 'किल' के लिए बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड मिला है.

20:18 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: स्टेज से आया Maniesh Paul का वीडियो

मनीष पॉल, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 को होस्ट कर रहे हैं. इस इवेंट से उनका पहला और लेटेस्ट वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वो जोश के साथ इवेंट को होस्ट करते दिख रहे हैं.

20:16 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट फिल्म के लिए किसे मिला नॉमिनेशन?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के बेस्ट फिल्म के नॉमिनेशन की बात करें तो आर्टिकल 370, भूल भुलैया 3, किल, लापता लेडीज और स्त्री 2 को नॉमिनेट किया गया है.

20:13 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Akshay Kumar स्टेज पर करेंगे शानदार परफॉर्मेंस

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार, 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं. देखने वाली बात होगी कि फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 के स्टेज पर खिलाड़ी अपने कौन-से एक्ट परफॉर्म करने वाले हैं.

20:10 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: ऑल ब्लैक लुक में नजर आए रवि किशन, एक्टर के लुक ने जीता फैंस का दिल

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स से रवि किशन का वीडियो सामने आया है. इवेंट में अभिनेता ऑल ब्लैक लुक में पहुंचे हैं और उनका लुक फैंस को बेहद इम्प्रेस कर रहे है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो आते ही वायरल हो गया है.

20:07 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: हंसी और जोश से हुई इवेंट की शुरुआत

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत हो चुकी है. इवेंट की शुरुआत का माहौल हंसी और जोश से भरा नजर आया. शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल ने पुरानी यादों से लोगों का मन मोह लिया है.

20:04 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड (फीमेल) के लिए कौन नॉमिनेट?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अगर बेस्ट एक्ट्रेस के नॉमिनेशन की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट (जिगरा), करीना कपूर खान (क्रू), कृति सेनन (तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया), श्रद्धा कपूर (स्त्री 2), तब्बू (क्रू) और यामी गौतम (आर्टिकल 370) के लिए नॉमिनेटेड हैं.

19:58 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट एक्टर के लिए किसे मिला नॉमिनेशन?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) में अभिषेक बच्चन (आई वॉन्ट टू टॉक), अजय देवगन (मैदान), अक्षय कुमार (सरफिरा), ऋतिक रोशन (फाइटर), कार्तिक आर्यन (चंदू चैंपियन) और राजकुमार राव (स्त्री 2) के लिए नॉमिनेट किया गया है.

19:49 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: सितारों की होगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का इवेंट है और उसमें सितारें परफॉर्म ना करें, भला ये कैसे हो सकता है. फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में अक्षय कुमार, वरुण धवन और कृति सेनन अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार हैं.

19:48 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: बेस्ट फिल्म के लिए किन फिल्मों को मिला नॉमिनेशन?

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट फिल्म के नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार ‘लापता लेडीज’, ‘भूल भूलैया 3’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘किल’ को मिला है.

19:46 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: Harshvardhan Rane ने शेयर की अपने दिल की बात

70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स में पहुंचते ही हर्षवर्धन राणे ने अपने दिल की बात शेयर की है. इस दौरान हर्षवर्धन राणे ने कहा कि वो शाहरुख खान को स्टेज पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

19:36 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: डेसिंग लुक में पहुंचे Harshvardhan Rane, सामने आया वीडियो

70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हो चुका है. हर्षवर्धन राणे भी इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अहमदाबाद के ईकेए एरिना पहुंच गए हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बेहद डेसिंग लग रहे हैं.

19:33 (IST) 11 Oct 2025

70th Filmfare Awards 2025 Live Updates: ईकेए एरिना में सितारों से सजीं शाम

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में सितारों पहुंच चुके हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आ रहे हैं, जिनमें सितारों का वेलकम किया जा रहा है.

70th Filmfare Awards 2025 Updates in Hindi: 11 अक्टूबर की शाम सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास रहा. 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स का आगाज हुआ. फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 के 70वें संस्करण के लिए नॉमिनेशन्स का ऐलान पहले ही हो चुका था. अब विनर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. में बेस्ट एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन बने. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस के लिए आलिया भट्ट को चुना गया. इतना ही नहीं, फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा नॉमिनेशन पाने वाली जहां फिल्म ‘लापता लेडीज’ थी वहीं, ये सबसे ज्यादा कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली भी फिल्म रही. इसे 21 कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था.

आपको बता दें कि 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स को करण जौहर, शाहरुख खान और मनीष पॉल ने होस्ट किया था. शाहरुख खान ने 17 साल बाद इस इवेंट को होस्ट किया. इस अवॉर्ड शो से जुड़े सभी अपडेट्स यहां पढ़ें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola