70th Filmfare Awards 2025: अहमदाबाद के ईकेए एरिना में 11 अक्टूबर की रात को फिल्मफेयर 2025 का आयोजन किया गया. इस इवेंट में सिनेमाजगत के तमाम सितारों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए. फिल्मफेयर 2025 को करण जौहर, मनीष पॉल और शाहरुख खान ने होस्ट किया. इस बार बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड फिल्म ‘लापता लेडीज’ को मिला है. फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 13 अवॉर्ड्स मिले हैं. हालांकि, इस फिल्म से पहले एक और फिल्म ये कारनामा कर चुकी है.
‘गली बॉय’ कर चुकी है ये कारनामा
फिल्म ‘लापता लेडीज’ से पहले ‘गली बॉय’ ने फिल्मफेयर में 13 अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे. ‘गली बॉय’ द्वारा सेट किया गया ये रिकॉर्ड उस साल का किसी भी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड था. हालांकि, ‘गली बॉय’ से पहले ‘ब्लैक’ (2005) के नाम सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड का रिकॉर्ड था.
65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में टूटा रिकॉर्ड
51वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में ‘ब्लैक’ ने अपने नाम 11 अवॉर्ड किए थे, लेकिन 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘गली बॉय’ ने 13 अवॉर्ड्स जीतकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया था और एक नया रिकॉर्ड बना दिया था, जिसकी बराबरी अब आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ने की है.
फिल्म ‘लापता लेडीज’ को किस-किस कैटेगिरी में अवॉर्ड?
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2025 में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को 13 अवॉर्ड मिले हैं, जिसमें बेस्ट डायरेक्टर- किरण राव, बेस्ट फिल्म- लापता लेडीज, बेस्ट एक्ट्रेस क्रिटिक्स- प्रतिभा रांटा, बेस्ट डेब्यू फीमेल- नितांशी गोयल, बेस्ट सपोर्टिंग रोल फीमेल- छाया कदम, बेस्ट सपोर्टिंग रोल मेल- रवि किशन, बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- अरिजीत सिंह (सजनी), बेस्ट डायलॉग- स्नेहा देसाई, बेस्ट म्यूजिक एलबम- राम संपत, बेस्ट लिरिक्स- प्रशांत पांडे, बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- राम संपत, बेस्ट कॉस्ट्यूम- दर्शन जालन और बेस्ट स्क्रीनप्ले- स्नेहा देसाई को अवॉर्ड्स मिले हैं.
2024 में रिलीज हुई थी ‘लापता लेडीज’
फिल्म ‘लापता लेडीज’ की बात करें तो इस फिल्म को 1 मार्च 2024 को रिलीज किया गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद इसने लोगों का दिल जीत लिया था और इसकी जमकर तारीफ हुई थी. फिल्म का बजट भी ज्यादा नहीं था और इसे सिर्फ चार से पांच करोड़ रुपये में बनाया गया था.
यह भी पढ़ें- अमिताभ, शाहरुख या सलमान नहीं… बॉलीवुड के इस स्टार को मिले सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
1 hr agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
2 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
4 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
5 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
5 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
6 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
7 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
8 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
8 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines