Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 बेहद दिलचस्प चल रहा है। ये सीजन बाकी सीजन के मुकाबले काफी मजेदार है क्योंकि इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स गेम नहीं खेल रहे बल्कि बिग बॉस भी घरवालों से साथ गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। अक्सर इस शो में बिग बॉस हर फैसला घरवालों पर छोड़ देते थे, लेकिन इस बार वो खुद ही अपना फैसला सुनाते हैं। कई बार वो कंटेस्टेंट्स को मात भी दे चुके हैं। घरवालों का दिमाग जहां चलना बंद होता है बिग बॉस उससे भी आगे का सोच लेते हैं। तो चलिए जानते हैं कब-कब ऐसा हुआ है जब बिग बॉस ने कंटेस्टेंट के साथ ही खेल खेल दिया।
नॉमिनेशन टास्क
हाल ही के एपिसोड में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क में वो पत्ता खेला जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। उन्होंने टाइम गॉड को छोड़ नॉमिनेशन की पावर श्रुतिका के हाथ में दे दी। श्रुतिका ने इस दौरान विवियन डीसेना, आफरीन खान और एलिस कौशिक को कुछ भी करने का अधिकार ही नहीं दिया। किसी ने भी नहीं सोचा था था बिग बॉस इस स्पेशल पावर के लिए श्रुतिका को चुनेंगे।
सारा का एविक्शन
सारा आफरीन खान के साथ आज रात एक बहुत बड़ा धोखा होने वाला है। बिग बॉस पास्ट में जाकर आफरीन की बातें सुनेंगे जहां वो अपनी वाइफ को लेकर कहते हैं कि सारा को शो में नहीं होना चाहिए। इसके बाद आफरीन जेल में होंगे और सारा घर के बाहर हो सकती हैं। बिग बॉस अब अपने इस फैसले से सभी घरवालों के पैरों तले जमीन खिसकाने वाले हैं।
पहले दिन ही भेजा जेल
जब शो का प्रीमियर हुआ था उसी दिन बिग बॉस 3 कंटेस्टेंट्स के साथ खेलते हुए नजर आए। उन्होंने चाहत पांडे को जेल की सजा दी थी। साथ ही उन्होंने चाहत को टास्क भी दिया कि वो अगर इससे बचना चाहती हैं तो उन्हें अपनी जगह 2 लोगों को जेल में जाने के लिए मनाना होगा। बिग बॉस के इस खेल में बग्गा और वायरल भाभी फंस गए थे।
अविनाश को किया बाहर और फिर पलटी गेम
बिग बॉस ने घर में हुई गर्मागर्मी के बाद अविनाश मिश्रा को खुद बेघर कर दिया था। हालांकि, कुछ ही देर बाद अविनाश की घर में फिर से वापसी हुई लेकिन जेल में। सबसे मजेदार बात तो ये है कि अविनाश को जेल में रखकर भी बिग बॉस ने उनके हाथ सबसे बड़ी ताकत थमा दी। अब वो जेल में बैठे-बैठे सभी घरवालों के राशन को कंट्रोल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Jennifer Winget को कितने का मिला था पहला ‘पेचेक’? टीवी की हैं हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस
लाडले विवियन को छोड़ किया रजत का सपोर्ट
शो शुरू होते ही विवियन को बिग बॉस ने अपना लाडला बताया था। कई मौकों पर वो विवियन की खुलकर तारीफ भी करते हुए नजर आए। लेकिन जब किसी को उम्मीद नहीं थी उस समय उन्होंने विवियन को छोड़ एक लड़ाई में रजत को सपोर्ट कर दिया। दोनों के बीच हुए झगड़े में बिग बॉस ने रजत की तारीफ की थी कि उन्होंने विवियन के खिलाफ बोलने की हिम्मत की है। साथ ही वो बाकी घरवालों को भी ऐसा करने पर उकसाते हुए नजर आए थे।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
17 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
20 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
21 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines