Best Mythological Movies On OTT: 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा चैप्टर-1’ के ट्रेलर को लेकर इंतजार खत्म हो गया है. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है. इसमें शानदार वीएफएक्स के साथ ही बेहतरीन एक्शन्स भी देखने के लिए मिला. ऋषभ ने दर्शकों से वादा किया था कि वो इसके प्रीक्वल का निर्माण बड़े पैमाने पर करेंगे. ट्रेलर देखकर तो फैंस काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ हो पाएगा कि ये दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है लेकिन, फिल्म के ट्रेलर में शानदार विजुअल्स देखने के लिए मिले हैं. ऐसे में अगर आपको इसका ट्रेलर पसंद आया तो इससे पहले आप ओटीटी पर उपलब्ध उन फिल्मों को भी देख सकते हैं, जिसमें अच्छे विजुअल्स और वीएफएक्स हैं. देखिए लिस्ट…
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ को 17 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ये एक माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसे आप ओटीटी पर आसानी से देख सकते हैं. फिल्म को 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था. ये सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक हिट रही थी.
यह भी पढ़ें: TGIKS: पतली आवाज को ठीक करने के लिए ट्रेनिंग लेते थे अक्षय कुमार, 20 हजार महीना देते थे फीस
हनुमान
तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ तो आपको याद होगी. इसे पिछले साल 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. छोटे बजट की इस माइथोलॉजिकल फिल्म को दर्शको की ओर से काफी पसंद किया गया था. फिल्म में शानदार वीएफएक्स, एक्शन और बेहतरीन विजुअल देखने के लिए मिला था. इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
महावतार नरसिम्हा
2025 की बहुचर्चित फिल्म और भारतीय सिनेमा की पहली एनिमेटेड मूवी ‘महावतार नरसिम्हा’ को 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ये पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. अब फिल्म ओटीटी पर भी आ चुकी है, जिसमें अच्छे वीएफएक्स, एक्शन और बेहतरीन विजुअल्स देखने के लिए मिले थे. इसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया था. फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मुंबई वापस नहीं आना चाहता…’, अनु मलिक का दावा- हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे थे जुबीन गर्ग
कन्नप्पा
विष्णु मांचू की फिल्म ‘कन्नप्पा’ को सिनेमाघरों में 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसके निर्माता मोहन बाबू हैं. इसमें मोहनलाल, अक्षय कुमार और प्रभास जैसे स्टार्स ने अहम रोल प्ले किया था. फिल्म में शानदार वीएफएक्स के साथ ही कुछ रियल लोकेशन्स भी देखने के लिए मिलती है. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन, ओटीटी पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था.
कल्कि 2898 एडी
प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को पिछले साल रिलीज किया गया था. नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ये फिल्म सिनेमाघरों में हिट रही थी, जिसके बाद फिल्म को ओटीटी पर भी रिलीज किया गया था. इसे वहां भी दर्शकों से अच्छा खासा रिस्पांस मिला था. ये एक माइथोलॉजिकल साई-फाई फिल्म है, जिसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हिंदी में देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 1100 करोड़ कमाने वाली वो फिल्म, जिसमें 18 साल बड़े हीरो की मां बनीं ये एक्ट्रेस, पहचानिए कौन?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines