Year Ender 2024: साल 2024 में कई ऐसे मौके आए जब पूरी टीवी इंडस्ट्री और फैंस शॉक्ड रह गए। ये साल कई ऐसी खबरें लेकर आया, जब हर कोई चौंक गया। कभी किसी पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस के निधन की खबर आई तो कभी किसी के कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी मिली। इतना ही नहीं इस साल 3 पॉपुलर एक्टर और कॉमेडियन के किडनैप होने की खबर ने भी इंटरनेट पर खूब सनसनी मचाई। चलिए जानते हैं इस साल की टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी 5 शॉकिंग खबरें।
हिना खान का कैंसर
‘बिग बॉस’ फेम हिना खान (Hina Khan) ने 28 जून को एक पोस्ट शेयर कर सभी फैंस को बड़ा झटका दे दिया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपने कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी फैंस को दी थी और रिवील किया था कि तीसरी स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से ग्रस्त हैं। इसके बाद हर कोई हिना को लेकर बुरी तरह घबरा गया था और एक्ट्रेस के करीबी और चाहने वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। इसके बाद उनके झड़ते बाल और बिगड़ती सेहत की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
डॉली सोही का निधन
‘झनक’ एक्ट्रेस डॉली सोही (Dolly Sohi) कैंसर से पीड़ित थीं और फैंस को मोटिवेट कर रही थीं। सभी को उन्हें देखकर यकीन आने लगा था कि वो इस बीमारी को हराकर कैंसर फ्री हो जाएंगी। हालांकि, 8 मार्च को अचानक उनके निधन की खबर आई और टीवी इंडस्ट्री शोक में डूब गई। उनके निधन से कुछ घंटों पहले ही उनकी बहन अमनदीप ने दम तोड़ा था। एक परिवार से 2 अर्थियां उठीं तो फैंस भी हक्के-बक्के रह गए।
पूनम पांडे डेथ प्रैंक
2 फरवरी को सोशल मीडिया पर पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आई थी। पहले सभी को झटका लगा और बाद में लोगों ने इसे फेक न्यूज समझ लिया। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस की टीम ने उनके निधन की खबर की आधिकारिक पुष्टि कर दी। साथ ही ये भी रिवील किया कि वो सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं और यही उनकी मौत का कारण है। एक दिन तक किसी को पता नहीं चला कि उनका शव कहां है और उनके निधन पर तरह-तरह के कयास लगाए गए। हैरानी तो लोगों को तब हुई जब बाद में जाकर पता चला कि पूनम पांडे जिंदा हैं। उन्होंने खुद अपना फेक डेथ प्रैंक प्लान किया था ताकि वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैला सकें।
गुरुचरण सिंह किडनैपिंग
25 अप्रैल को तारक मेहता फेम एक्टर गुरुचरण सिंह दोपहर 3 बजे दिल्ली से गायब हो गए थे। वो मुंबई जाने के लिए अपने पेरेंट्स के घर से निकले, लेकिन न तो वो घर लौटे और न मुंबई पहुंचे। इसके बाद उनका फोन बंद और उनकी कोई खबर नहीं आई। ऐसे में एक्टर के पिता ने उनकी मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कराई थी और पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में जांच भी शुरू कर दी थी। उन्हें ट्रेस किया गया और उनके अकाउंट डिटेल्स पर भी नजर रखी। पूरी टीवी इंडस्ट्री गुरुचरण के गायब होने से घबरा गई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद एक्टर खुद ही सामने आ गए और उन्होंने रिवील किया कि उनका किडनैप नहीं हुआ था बल्कि वो धार्मिक यात्रा पर थे।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: Eisha को ‘बेघर’ होने से बचा गईं Kashish, वोटिंग ट्रेंड में फेरबदल कैसे?
मुश्ताक खान और सुनील पाल किडनैपिंग
एक्टर मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल को इस साल किडनैप किया गया। इन दोनों के अपहरण में एक ही गैंग शामिल था। बिजनौर के लवी गैंग के 8 सदस्यों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था और 2 लोग फरार थे। उन दोनों ने बाद में खुद ही सरेंडर कर दिया। आपको बता दें, पुलिस ने इन पर 25 हजार का इनाम भी रखा हुआ था। ये गैंग सेलिब्रिटीज को इवेंट के बहाने मुंबई से बुलाकर उनका किडनैप करते थे और करोड़ों की रकम वसूलते थे।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
4 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
7 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
8 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
13 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
14 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
15 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
17 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines