Alia Bhatt Film Jigra: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिव्यू मिल रहे हैं। आलिया भट्ट की फिल्म में एक्ट्रेस ने बहन का रोल निभाया है। आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ कोई रोमांटिक या हॉरर फिल्म नहीं है बल्कि ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म को रिलीज हुए आज दो दिन हो जाएंगे। इस फिल्म को नवमी के छुट्टी के मौके पर रिलीज किया गया था। त्यौहार की छुट्टी की वजह से अगर आप ये फिल्म नहीं देख पाएं हैं। इसलिए हम आपको पांच ऐसी वजहें बताएंगे जिसकी वजह से आपको फिल्म ‘जिगरा’ को देखने का मन वीकेंड में जरूर करेगा।
1- आलिया भट्ट को ज्यादातर रोमांटिक फिल्मों में देखा गया है। लेकिन आलिया भट्ट ने फिल्म ‘जिगरा’ में एक्ट्रेस ने अपने ‘एंग्री यंग वुमेन’ अवतार को दिखाया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट ऐसी लड़की के रोल में पूरी तरह से घुलमिल गई हैं जो अपनी आंखों के सामने अपने पिता को मरते हुए देखने के सदमे से जूझ रही है। इसके बाद अपने भाई के लिए पूरी जिंदगी जी रही है। आलिया भट्ट इस फिल्म में लोगों को अपने लुक से डराती है, वह आपको हर खतरनाक एक्शन के सीन की याद दिलाता है।
2- आलिया भट्ट की एक्टिंग के अलावा उनके बेहतरीन एक्शन सीन में एक्ट्रेस ने धांसू तरह से परफॉर्म किया है। खास तौर पर उनका जेल ब्रेक सीन, जिसमें वह पुलिस से लड़ती हैं, छत से छत पर कूदती हैं और एक असली हीरो की तरह धुआंधार गोलियां चलाती हैं। अगर आप आलिया भट्ट के फैन हैं, तो आप उनके एक्टिंग को देखकर आपको उनसे प्यार हो जाएगा। आलिया को एक्शन अवतार में देखना वाकई एक ट्रीट के जैसा है।
यह भी पढ़ें: OTT के मशहूर स्टार बने बेटी के बाप, नीना गुप्ता बनी नानी, यूजर्स बोले-बधाई हो
3- आलिया भट्ट और वेदांग रैना ने फिल्म ‘जिगरा’ में भाई-बहन का रोल निभाया है। अगर आप भाई-बहन हैं तो इस फिल्म को आप जरूर से देखने जाना। ये फिल्म आपको रुला देगी क्योंकि यह आपको व्यक्तिगत स्तर पर जोड़ेगी। आलिया भट्ट का उनके भाई के प्रति प्यार, सेक्रिफाइज और केयर का रिश्ता काफी अनमोल नजर आ रहा है।
4- फिल्म ‘जिगरा’ के गाने भी काफी शानदार हैं। अगर बात करें तो फिल्म का गाना ‘तेनु संग रखना’ में वरुण ग्रोवर के बोल, अचिंत ठक्कर का संगीत और अरिजीत सिंह, अनुमिता नदेसन की आवाज सुनकर
आप इमोशनल हो जाएंगे। फिल्म ‘जिगरा’ का दूसरा गाना ‘फूलों का तारों का’ भी काफी मजेदार गाना है। इसे सुनकर आपको मजा आ जाएगा।
5- आलिया भट्ट और वोदांग रैना ने तो धांसू एक्टिंग की है। इसके साथ-साथ मनोज पाहवा का किरदार फिल्म ‘जिगरा’ के लिए प्लस पॉइंट है। मनोज पाहवा ने फिल्म ‘जिगरा’ में अपने कॉमेडी और जोक्स से कहानी को और भी मजेदार बना दिया है।
यह भी पढ़ें: हंसे तो जुर्माना, रोए तो जुर्माना…हांशी दाओ कहां? जहां भाई को बचाने ‘Jigra’ लेकर पहुंची आलिया
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
5 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
5 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
6 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
7 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
8 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines