Saiyaara Movie: अहान पांडे की डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में है। अनन्या पांडे के कजन ने बॉलीवुड में कदम रखते ही बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को धूल चटा दी है। उनकी फिल्म ने दो दिन में 45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने अजय देवगन, अक्षय कुमार और सनी देओल जैसे स्टार्स को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया। हालांकि, ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही कन्फर्म हो गया था कि ये सुपरहिट ही जाएगी और बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सभी रिकार्ड्स तोड़ देगी। इसके 5 कारण हैं और वो क्या हैं? चलिए जानते हैं।
म्यूजिक
इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत है इसका म्यूजिक। जब-जब ‘सैयारा’ का गाना रिलीज हुआ है, फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ी है। यशराज चोपड़ा के बैनर तले बने इस फिल्म के म्यूजिक को मिथुन, तनिष्क बागची, सचेत-परंपरा और विशाल मिश्रा जैसे दिग्गजों ने कंपोज किया है। इस फिल्म के गाने लोगों की जुबान पर चढ़े हुए थे और लम्बे समय बाद लोग किसी फिल्म के म्यूजिक से रिलेट कर पा रहे थे। ऐसे में फिल्म की रिलीज से पहले ही म्यूजिक इसकी USP बन चुका था।
नई जोड़ी
जब-जब बॉलीवुड में फ्रेश जोड़ी बनती है, तो दर्शक फिल्म की तरफ अट्रैक्ट हो जाते हैं। ऊपर से अहान पांडे स्टार किड हैं, तो उनकी डेब्यू फिल्म का तो फैंस को वैसे ही बेसब्री से इंतजार था। अनीत पड्डा की खूबसूरती से भी लोगों की निगाहें नहीं हटीं। इन दोनों यंगस्टर्स को रोमांस करते देख लोग ख्वाबों में खो गए। इस नई जोड़ी ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया था।
मोहित सूरी
इस फिल्म के हिट होने का एक बड़ा कारण डायरेक्टर मोहित सूरी भी हैं। मोहित सूरी की फिल्मों का लोगों के बीच अलग ही क्रेज रहता है। ‘आशिकी 2’, ‘जहर’, ‘कलयुग, ‘आवारापन’, ‘राज’, ‘मर्डर 2’, ‘एक विलन’ और ‘हमारी अधूरी कहानी’ जैसी जबरदस्त फिल्में डायरेक्ट करने के बाद मोहित सूरी लोगों का यकीन जीत चुके हैं। ऊपर से उन्होंने ‘सैयारा’ की रिलीज से पहले ये भी खुलासा कर दिया था कि ये ‘आशिकी 3’ की कहानी थी। हालांकि, किसी वजह से इसे दूसरे टाइटल के साथ रिलीज किया गया। ऐसे में इस फिल्म को ‘आशिकी 2’ के फैंस का भी सपोर्ट मिला।
इंटेंस रोमांटिक स्टोरी
अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ की स्टोरी सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव है। बेहद समय बाद बॉलीवुड में प्योर रोमांटिक लव स्टोरी आई है। इस फिल्म में प्यार, दर्द, सुकून और एक हैप्पी एंडिंग दिखाई गई है, जिसके लिए फैंस कब से तरस रहे थे। फिल्म के ट्रेलर से ही पता चल गया था कि ‘सैयारा’ में एक बढ़िया स्टोरी और 2 बेहतरीन एक्टर्स दिखाई देने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Saiyaara ने 5 मूवीज के तोड़े रिकॉर्ड, Ahaan Panday के सामने अजय देवगन-सनी देओल भी हुए फेल
एडवांस बुकिंग
‘सैयारा’ ने एडवांस बुकिंग के मामले में भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। ये एडवांस बुकिंग में साल 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सैयारा’ के पहले ही दिन करीब 195,000 टिकट्स बिक गए थे। देश में फिल्म के करीब 380,000 टिकट बिके थे। ‘सैयारा’ ने एडवांस बुकिंग ग्रॉस कलेक्शन में 9.40 करोड़ का रिकॉर्ड बना लिया था।
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
4 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines