Bigg Boss Season 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। इस शो की तैयारी पूरे जोश के साथ चल रही है। एक के बाद एक सेलिब्रिटीज को इस शो का ऑफर देकर मेकर्स उन्हें शो में शामिल करने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल ये रियलिटी शो वाकई धमाकेदार होने वाला है क्योंकि सभी कंट्रोवर्शियल चेहरे एक साथ आने की काफी संभावना है। हालांकि, कुछ सेलिब्रिटीज हैं जो मेकर्स की इस प्लानिंग पर पानी फेर रहे हैं। एक -एक कर अभी तक कई कंटेस्टेंट्स इस शो का ऑफर ठुकरा चुके हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही 5 सेलेब्स के नाम, जिन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ऑफर को लात मार दी है।
पुरव झा
‘द ट्रेटर्स’ के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर पुरव झा को भी सलमान खान के शो में शामिल होने का गोल्डन चांस दिया गया था। बताया जा रहा था कि पुरव झा ‘बिग बॉस 19’ के लिए लगभग कन्फर्म हो गए हैं। हालांकि, बाद में पता चला कि पुरव झा ने ‘बिग बॉस 19’ के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया है।
जन्नत जुबैर
‘द ट्रेटर्स’ और ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के बाद जन्नत जुबैर को ‘बिग बॉस सीजन 19’ भी ऑफर हुआ है। हालांकि, एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा बनने में जरा भी दिलचस्पी नहीं रखती हैं। ऐसे में उन्होंने इस शो के ऑफर को मना कर दिया। वैसे भी इस सीजन में जन्नत जुबैर के कथित एक्स बॉयफ्रेंड मिस्टर फेसु की भी एंट्री हो सकती है, तो उन्होंने इस शो से दूरी बनाना ही सही समझा।
बाबिल खान
बाबिल खान का जो वीडियो लीक हुआ था, उसके बाद वो मेकर्स की प्रायोरिटी लिस्ट पर आ गए थे। उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स पर आरोप लगाए और फिर पोस्ट डिलीट करके एक बड़ी कंट्रोवर्सी को जन्म दे दिया। हालांकि, बाद में एक्टर के परिवार की तरफ से स्टेटमेंट जारी कर सफाई दे दी गई थी। लेकिन मेकर्स साजिश रच रहे थे कि बाबिल शो में आएंगे तो कई बड़े खुलासे होंगे। हालांकि, बाबिल ने शो को खड़े पांव ठुकरा दिया।
राज कुंद्रा
‘द ट्रेटर्स’ के एक और कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए मेकर्स की लिस्ट में थे। शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को भी सलमान खान के शो का इन्विटेशन मिला था। खुद राज कुंद्रा ने इस खबर को कन्फर्म किया और ये कहते हुए इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया कि उनके घर से 2 लोग शो में जा चुके हैं और इतना काफी है।
यह भी पढ़ें: Panchayat 4 किसके कारण बना नंबर 1? सचिव जी ने सुलझाई गुत्थी
शरद मल्होत्रा
एक्टर शरद मल्होत्रा को भी काफी समय से इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। वो हर बार ‘बिग बॉस’ का ऑफर ठुकरा देते हैं। सीजन 19 के लिए भी शरद मल्होत्रा ने हामी नहीं भरी।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
3 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
3 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
5 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
23 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines