The Traitors: करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ का बज बना हुआ है। इस शो के 6 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं और हर एपिसोड के बाद फैंस की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ जाती है। वहीं, कुछ लोग इस शो की तुलना सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ से भी कर रहे हैं। हालांकि, ये दोनों शो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं और इनका आपस में कोई लेना-देना नहीं है। ‘द ट्रेटर्स’ और ‘बिग बॉस’ के फॉर्मेट में 5 ऐसे बड़े अंतर हैं, जिसके कारण इन दोनों शोज की तुलना एक-दूसरे से नहीं की जा सकती। अब वो 5 चीजें क्या हैं? जो इन दोनों रियलिटी शोज को अलग बनाती हैं? चलिए जानते हैं।
मेकर्स की दखलंदाजी
‘बिग बॉस’ में आपने देखा होगा कि शो को ज्यादा मजेदार बनाने के लिए मेकर्स रोज नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लाने की कोशिश करते हैं। इस शो में सब कुछ मेकर्स के हाथ में होता है कि किसे शो में लम्बा रखना है, किसे निकालना है और किसे कितना दिखाना है? इतना ही नहीं शो कौन जितेगा? ये भी आजकल मेकर्स ही तय करने लगे हैं। वहीं, ‘द ट्रेटर्स’ का एक फिक्सड फॉर्मेट है और वो रूल्स के मुताबिक चल रहा है। शो में मेकर्स कुछ जबरदस्ती करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
लिमिटेड एपिसोड्स
‘बिग बॉस’ जहां महीनों तक चलता रहता है और कई बार तो 3 महीने के बाद ये शो एक्सटेंड भी हो जाता है। वहीं, ‘द ट्रेटर्स’ के एक सीजन में कुल 10 की एपिसोड होने वाले हैं। ‘बिग बॉस’ का हर रोज एक एपिसोड आता है और ‘द ट्रेटर्स’ के हफ्ते में 3 एपिसोड आ रहे हैं वो भी एक ही दिन पर। ऐसे में फैंस शो से ऊब नहीं रहे।
फेयर एलिमिनेशन
‘बिग बॉस’ के एलिमिनेशन पर अक्सर सवाल उठते हैं। फैंस को ‘बिग बॉस’ में होने वाले अनफेयर एलिमिनेशन से काफी शिकायतें रहती हैं। कभी मेकर्स साजिश रचकर किसी को बाहर निकाल देते हैं, तो कभी बाहर हो चुके कंटेस्टेंट को जबरन दूसरा मौका दे देते हैं। दूसरी तरफ ‘द ट्रेटर्स’ का एलिमिनेशन प्रोसेस काफी सिंपल है। या तो ट्रेटर्स किसी इनोसेंट का मर्डर करते हैं या फिर सर्कल ऑफ शक में एक कंटेस्टेंट आउट हो जाता है।
होस्ट का कंटेस्टेंट्स से कनेक्शन
‘बिग बॉस’ के हर सीजन में होस्ट और कंटेस्टेंट्स के बीच एक खास कनेक्शन देखने को मिलता है। अक्सर सलमान शो में कंटेस्टेंट्स को गाइड करते हुए नजर आते हैं। वो उन्हें न सिर्फ उनकी खामियां बताते हैं, बल्कि उन्हें सही रास्ता भी दिखाते हैं। साथ ही अगर कोई अच्छा करता है, तो सलमान उसकी नेशनल टीवी पर तारीफ भी करते हैं। हालांकि, करण जौहर का इस शो में कंटेस्टेंट्स से कोई लेना-देना नहीं है। वो ना तो किसी की तारीफ करते हैं और ना ही बुराई। वो आते हैं और प्रोफेशनली अपना काम करके चले जाते हैं। करण और कंटेस्टेंट्स के बीच 0 कनेक्शन दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर लौटीं Dipika Kakar, पहले पति Shoaib Ibrahim… अब बेटे के नाम लिखा पोस्ट
ऑडियंस पावर
‘बिग बॉस’ का खेल काफी हद तक ऑडियंस के बलबूते पर चलता है। लोग ना सिर्फ शो देखते हैं, बल्कि वक्त-वक्त पर इस शो का हिस्सा भी बनते हैं। चाहे वोटिंग हो या फिर कंटेस्टेंट्स को शो में उनके खेल का रिव्यू देना या फिर उन पर सवाल खड़े करना, ये सब सलमान खान के शो का हिस्सा है। दूसरी तरफ करण जौहर के शो में ऑडियंस पावरलेस है। लोग सिर्फ ये शो देख सकते हैं, इसे इन्फ्लुएंस नहीं कर सकते।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
14 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
15 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
16 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines