Bigg Boss 17 Elimination Twist: बोग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में सभी कंटेस्टेंट्स शो में बने रहने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। कोई अपनी अच्छाई दिखाकर फैंस का दिल जीतने की कोशिश कर रहा है तो कोई चतुराई के सहारे इस शो में आगे बढ़ रहा है। लेकिन अब शो में जो ट्विस्ट आने वाला है उससे न सिर्फ घरवाले बल्कि दर्शक भी हिल जाएंगे। अब बिग बॉस में अगले हफ्ते क्या होने वाला है इसे लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। अब शो के एलिमिनेशन प्रोसेस में एक बड़ा बदलाव आएगा।
यह भी पढ़ें: Ananya Panday ने सांप के साथ दिया पोज, यूजर्स बोले ‘दीदी में एक्टिंग टैलेंट नहीं है लेकिन हिम्मत बहुत है’
होंगे एक साथ 5 एविक्शन
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस के घर से अगले हफ्ते सिर्फ 1 कंटेस्टेंट आउट नहीं होगा। बल्कि इस बार एक साथ 5 कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस अपने घर से बाहर का रास्ता दिखाने वाले हैं। यानी अब शो से पूरे 5 लोगों के आउट होने की उम्मीद है। लेकिन अचानक शो में इतना बड़ा ट्वीस्ट क्यों आ रहा है। क्या किसी लड़ाई या किसी नियम तोड़ने की वजह से बिग बॉस ये कदम उठाने वाले हैं। अगर आपके मन में ऐसे सवाल उठ रहे हैं तो आपको बता दें ये एलिमिनेशन किसी नियम तोड़ने की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से होने वाले हैं।
क्या है ट्विस्ट की वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि शो कि TRP को फिर से बढ़ाने के लिए मेकर्स ने ये प्लान तैयार किया है। क्योंकि इस वक्त बिग बॉस 17 के सभी कंटेस्टेंट्स सुस्त हो गए हैं। उनके होने से इस शो को कोई खास फायदा नहीं हो रहा है। ये लोग शो को कुछ दे नहीं पा रहे। ऐसे में अब एक बड़ा ट्विस्ट आएगा और इस शो से एक साथ 5 कंटेस्टेंट्स आने वाले हफ्ते में बाहर हो जाएंगे। लेकिन इसके बाद भी लोगों की गिनती कम नहीं होगी।
कौन होंगे नए वाइल्ड कार्ड्स?
कहा जा रहा है कि इस 5 कंटेस्टेंट्स के बदले शो में और नई वाइल्ड कार्ड एंट्रीज करवाई जाएगी। अब इस सीजन कौन-कौन से नए सेलेब्स इस शो से जुड़ सकते ये जानना काफी मजेदार होगा। हालांकि, अभी तक किसी का भी नाम सामने नहीं आया है। ये खबर फिलहाल कंफर्म नहीं हुई है। ऐसे में आगे क्या होगा ये तो आने वाले वक्त में एपिसोड देखकर ही पता चल पाएगा। फिलहाल तो इस खबर से फैंस भी टेंशन में आ गए हैं कि कहीं उनका पसंदीदा प्लेयर शो से आउट न हो जाए।
संबंधित खबरें
किसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
21 mins agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
1 hr agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
3 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
5 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
6 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
14 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines