Father’s Day 2025: आज फादर्स डे है और हर कोई अपने पिता को विश कर रहा है। कुछ लोग अपने पिता से दूर होंगे और वो उन्हें मिस कर रहे होंगे। ऐसे में अगर आप अपना फादर्स डे स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो अपने पापा के साथ बैठकर कुछ स्पेशल मूवीज का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर पापा साथ में नहीं हैं, तो इन मूवीज को देखकर उनकी कमी को पूरा कर सकते हैं। चलिए देखते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?
गुंजन सक्सेना
जान्हवी कपूर की साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में बाप-बेटी का प्यार बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था। एक लड़की जो समाज के कायदे-कानूनों को तोड़कर कॉकपिट में अपना वजूद ढूंढती है, उसके पिता उसके सपनों को पंख देते हैं। इस कहानी में दिखाया गया है कि जब-जब गुंजन सक्सेना के हौसले डगमगाते हैं, तो उसके पिता उसका सहारा बनकर खड़े हो जाते हैं। पिता के इस विश्वास के कारण गुंजन सक्सेना इतिहास रच देती है।
हाय पापा
आज के इस खास दिन पर आपको तेलुगु फिल्म के हिंदी वर्जन ‘हाय पापा’ को गलती से भी मिस नहीं करना चाहिए। ये फिल्म इमोशनल उतार-चढ़ाव दिखाती है। एक लव स्टोरी जिसपर ब्रेक लग जाता है और हीरो अपनी बेटी को अकेले पालता है। इस फिल्म में विराज की 7 साल की बेटी होती है, जिसे एक जानलेवा बीमारी है। विराज बेटी के इलाज के लिए सब कुछ करता है और दुनिया का बेस्ट पापा साबित होता है। आखिर में वो अपनी बेटी की जान भी बचा लेता है और उन डॉक्टरों को गलत साबित कर देता है, जिन्होंने उसे कहा कि ये बच्ची जिंदा नहीं रह पाएगी।
संजू
‘संजू’ एक्टर संजय दत्त की बायोपिक है और इसमें सुनील दत्त और संजय दत्त का अटूट प्यार दिखाया गया है। जब संजय दत्त गलत रास्ते पर थे, तो एक पिता होने के नाते सुनील दत्त ने हर फर्ज निभाया। वो हर कदम अपने बेटे की उंगली थामे चलते रहे। जब वो बेटे के साथ नहीं भी थे तब भी उसे सही रास्ता दिखाते रहे। एक अच्छा पिता क्या होता है और वो बच्चों के लिए कितने बलिदान देता है? सुनील दत्त उसकी मिसाल हैं।
भूमि
साल 2017 में एक फिल्म आई थी ‘भूमि’ और इसमें संजय दत्त पिता के किरदार में दिखाई दिए थे। उनकी बेटी का किरदार एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने निभाया था। फिल्म में दिखाया गया है कि भूमि का गैंग रेप हो जाता है और इसके बाद एक पिता कैसे अपनी बेटी को संभालता है और उसका बदला लेता है। ये कहानी आपको भी इमोशनल कर देगी। पिता अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकता है और ये इस फिल्म में आपको देखने को मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में क्या होगी Chahat Pandey की को-स्टार की एंट्री? मेकर्स पहले भी जिसके जरिए रच चुके साजिश
हे बेबी
साल 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हे बेबी’ आज के दिन देखने के लिए बेस्ट चॉइस है। इस फिल्म में एक छोटी सी बच्ची 3 बैचलर्स को मिलती है और उसके बाद उन तीनों की पूरी जिंदगी बदल जाती है। ये तीनों आवारा इस बच्ची के प्यार में खुद को सिर से पांव तक बदल लेते हैं। तीनों परफेक्ट पिता बनते हैं और इस बच्ची की खुशी के लिए अपनी कोई भी खुशी कुर्बान करने के लिए तैयार हो जाते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि पिता बनते ही ये तीनों जिम्मेदार और अच्छे इंसान बन जाते हैं।
संबंधित खबरें
'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 min agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
17 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
18 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
20 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
21 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
22 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
23 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 day ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines