5 Reasons To Watch Bade Miyan Chote Miyan: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ (Bade Miyan Chote Miyan) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद ऑडियंस के रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। हालांकि कई लोग हैं जो अब तक फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख नहीं कर पाए हैं। इसलिए आज हम आपको 5 वजह बताएंगे, जिन्हें जानने के बाद आप अक्षय और टाइगर की फिल्म को देखने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।
एक्शन फॉर्म में दिखे अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक साल में कई फिल्में करते हैं। उनकी कुछ फिल्में कॉमेडी से भरपूर होती हैं तो कुछ एक्शन से भरपूर। रोहित शेट्टी की ‘सूर्यवंशी’ के बाद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय फिर एक्शन अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद उनका यह अवतार फैंस के लिए भी ट्रीट साबित हो सकता है।
अली अब्बास जफर को कोई कैसे कहे न?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। जाहिर है कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक्शन फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले सलमान खान के साथ अब्बास ने कई ब्लॉकबस्टर दी हैं। ऐसे में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन का जबरदस्त डोज मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: Maidaan देख दर्शकों की आंखें छलकीं…सैयद अब्दुल रहीम बन पर्दे पर उतरे Ajay Devgn, ऑडियंस को कैसी लगी फिल्म?
फिल्म एक और सुपरस्टार दो
फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ एक साथ पर्दे पर उतरे हैं। यह जोड़ी साथ आई है तो कुछ कमाल कर ही सकती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्षय और टाइगर दोनों ही एक्शन के स्टार हैं। ऐसे में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल सकता है।
विलेन बन तहलका मचाने आए पृथ्वीराज सुकुमारन
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में दमदार विलेन भी है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभा रहे हैं। जाहिर है कि उनकी एंट्री ही फिल्मों में तहलका मचा देती है। यह कमाल इस बार भी हो सकता है।
ईद पर ईदी देने आए बड़े मियां छोटे मियां
ईद का मौका है तो एंटरटेनमेंट तो बनता ही है। इस खास मौके पर बड़े मियां और छोटे मियां अपनी फिल्म लेकर आए हैं। अगर आप दोनों को एक साथ देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं तो फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
2 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
4 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
5 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
7 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
8 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
10 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
12 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
13 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines