Shamita Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी का करियर बड़े पर्दे पर कुछ खास नहीं रहा है। उनकी बहन शिल्पा शेट्टी आज भी सिल्वर स्क्रीन पर एक्टिव रहती हैं। तो वहीं शमिता पर्दे पर कोई खास छाप छोड़ने में नाकामयाब रहीं हैं। पर्सनल लाइफ में भी शमिता कुंवारी हैं। 45 साल की हो चुकी शमिता (Shamita Shetty) ने आज तक शादी नहीं रचाई है। वैसे को बॉलीवुड कलाकारों में देर से शादी करने का ट्रेंड आम है। मगर शादी ना करने के कारण शमिता को सोशल मीडिया पर ट्रोल होना पड़ा है। जिसके चलते गुस्से में आकर शमिता ने ट्रोलर की भी क्लास लगा दी है।
महिला ने किया ट्रोल
शमिता शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। फैंस भी शमिता के फिगर और फैशन सेंस की काफी तारीफ करते हैं। मगर शमिता की एक पोस्ट पर किसी महिला ने उन्हें शादी ना करने की वजह से ट्रोल कर दिया। महिला ने शमिला की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “बुड्ढी शेट्टी ने बिना पति के 50 साल पूरे कर लिए हैं और अभी भी ये कुंवारी है।” यह कमेंट पढ़ने के बाद शमिता आगबबूला हो गईं और उन्होंने नोट शेयर करते हुए महिला को करारा जवाब दिया है।
शमिता ने दिया जवाब
शमिता ने नोट शेयर करते हुए लिखा कि, “कभी-कभी अपनी मेंटल हेल्थ को सुरक्षित रखने लिए ट्रोलर्स को नजरअंदाज करना बेहतर होता है। ट्रोलर्स अटेंशन के भूखे होते हैं, तो उनकी बातों पर रिएक्शन देने का कोई मतलब नहीं है। लेकिन कई बार खुद को या दूसरों को बचाने के लिए आपको बोलना पड़ता है। ट्रोलिंग कई बार आपको दुखी कर देती है खासकर जब कोई चुभने वाली बात करता है। इससे बचने के लिए अच्छी चीजों पर ध्यान देना और खुद का ख्याल रखना एकमात्र तरीका है।”
शमिता का रिएक्शन
45 साल की शमिता शेट्टी ने उम्र पर सवाल खड़ी करने वाली महिला को जवाब देते हुए कहा कि, “यह कमेंट देखने के बाद मेरा सबसे पहला रिएक्शन मिक्स था। मैं दुखी और हताश महसूस कर रही थी। मैं हमेशा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पॉजिटिविटी बरकरार रखने के लिए खुशियों से भरपूर चीजें साझा करती हूं। लेकिन खासकर किसी महिला के द्वारा मेरी निजी जिंदगी पर खराब टिप्पणी देखकर मैं अंदर से हिल गई हूं। इसलिए मैंने जवाब देना उचित समझा सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि बाकी महिलाओं के लिए भी।”
शादी करना एकमात्र लक्ष्य नहीं
शमिता ने महिला के कमेंट को हाइलाइट करते हुए लिखा, “मैं इस महिला को जवाब देने का बीड़ा उठाती हूं, जो खुद महिला होकर दूसरी महिला को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है। मिशन अनसक्सेसफुल!!! मेरी जिंदगी का एकमात्र लक्ष्य शादी करना नहीं है। मेरे लिए खुश रहना ज्यादा जरूरी है। मैं आपकी जिंदगी में थोड़ी सकारात्मकता आने की कामना करती हूं। उम्मीद है कि आप दोबारा किसी महिला को नीचा नहीं दिखाएंगी। अगर आपके पास कुछ अच्छा कहने के लिए नहीं है। तो मुंह बंद रखना ज्यादा बेहतर होगा।”
संबंधित खबरें
प्रभास की Spirit की रिलीज डेट रिवील, रणबीर कपूर की 'रामायण' से होगा क्लैश?
25 mins agoKoffee With Karan 9 के दूसरे गेस्ट बने रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा
1 hr agoनीति मोहन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का हुआ निधन
2 hrs ago'आई एम सॉरी...', सलमान खान ने पिता सलीम से क्यों मांगी माफी?
2 hrs ago'बिग बॉस 20' से इस कंटेस्टेंट का कटेगा पत्ता, सामने आया नाम
3 hrs ago'मेरे 22 करोड़ हड़पे…', SC से राहत मिलते ही राजपाल यादव ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के फैन हुए एसएस राजामौली, नए ट्रेलर की जमकर की तारीफ
5 hrs ago'जेलर 2' और 'राणाबाली' ने करोड़ों की कमाई कर लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें कलेक्शन
5 hrs agoगिरफ्तार होंगी राखी सावंत? गैर-जमानती वारंट जारी, क्या है 16 साल पुराना केस
8 hrs agoइमरान खान ने FRRO के ‘लीव इंडिया’ नोटिस को बॉम्बे हाईकोर्ट में दी चुनौती
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines