Britney Spears Break Up, एंटरटेनमेंट डेस्क: अपनी प्राइवेट बातों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली हॉलिवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) एक बार फिर चर्चा में है। ब्रिटनी ने अपने पति सैम असगरी से रिश्ता तोड़ लिया है। बड़ी दिलचस्प बात है कि ब्रिटनी ने महज 14 महीने पहले ही सैम असगरी (Sam Asghari) से शादी की थी और बेहद थोड़े ही समय में दोनों में नौबत तलाक तक भी आन पहुंची। इतना ही नहीं, ब्रिटनी के पति की तरफ से असाधारण जानकारी सार्वजनिक कर देने की धमकी भी दी जा रही है। विदेशी मीडिया के जरिये सामने आई एक तस्वीर से यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है, जिसमें वह पहली बार बिना वेडिंग रिंग के नजर आ रही हैं।
बता दें कि 41 साल की अमेरिकन सिंगर और डांसर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने 5 साल की डेटिंग के बाद जून 2022 में सैम असगरी (Sam Asghari) के साथ तीसरी शादी की थी। 11650 स्कवेयर फीट में एक बंगला बनवाया, जिसकी कीमत 11.8 मिलियन डॉलर थी। अब यह रिश्ता लगभग एक साल में ही टूट गया। हालांकि लगभग 5 महीने पहले मार्च में ही दोनों के बीच दूरिया बढ़ना शुरू हो गई थी, लेकिन अब एक तस्वीर ने इन दोनों की दूरियों को सार्वजनिक रूप दे दिया।
इस तस्वीर के बाद आई बढ़ती दूरियां सामने
वजह पर अभी ब्रिटनी ने नहीं की कोई टिप्पणी, मगर…
जहां तक वजह की बात है, कहा जा रहा है कि चीटिंग के आरोप लगाने के बाद ब्रिटिनी स्पीयर्स अब पति से अलग हो गई। हालांकि ब्रिटनी ने अभी तक तलाक की खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है। दूसरी ओर ब्रिटनी के पति सैम असगरी (Sam Asghari) ने ‘अपूरणीय मतभेदों’ का हवाला देते हुए और 28 जुलाई 2023 को अलगाव की तारीख के रूप में सूचीबद्ध करते हुए बुधवार को आधिकारिक तौर पर तलाक के लिए केस दायर कर दिया।
सैम (Sam) ने तो मीडिया के सामने यहां तक भी कह डाला कि विवाहपूर्ण अनुबंध के चलते, ब्रिटनी को उनके फाइनेंशियल असेट्स पर बहस नहीं करनी होगी, लेकिन ऐसा भी कहा जा रहा है कि सैम ने उन्हें धमकी दी है कि अगर इस पर फिर से बातचीत नहीं हुई तो वो सिंगर की ‘असाधारण रूप से शर्मनाक’ जानकारी को लीक कर देंगे।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
31 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines